पत्रकार निर्भीक होकर काम करते हैं: विधायक
पत्रकारिता दो धारी तलवार है: दीपक लखोटिया
पत्रकारों का स्नेह सम्मेलन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी में हुआ

धमतरी(प्रखर) प्रजापिता ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय धमतरी केंद्र द्वारा पत्रकार स्नेह सम्मेलन व रक्षाबंधन रविवार को रखा गया था। जिसमें संस्था द्वारा पहुंचे पत्रकारों को रक्षा सूत्र बांधकर संकल्प पत्र लिया गया। इस दौरान अतिथियों ने पत्रकारिता पर अपने विचार भी रखे प्रजापिता ब्रह्माकुमारी द्वारा आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि विधायक ओंकार साहू थे। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मंच पर प्रेस क्लब के महासंरक्षक दीपक लखोटिया, सुधीर गुप्ता, प्रेस क्लब अध्यक्ष दीप शर्मा विशाल ठाकुर, भूपेंद्र पटवा, रोशन सिन्हा और संस्था की सरिता बहन, प्राजक्ता बहन मौजूद थे। विधायक ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन के लिए संस्था को धन्यवाद। संस्था द्वारा समय-समय पर नेक कार्य किए जाते हैं। पत्रकारों का सम्मान और रक्षाबंधन रखा गया था यह काबिले तारीफ है। पत्रकार निर्भीक होकर अपना कलम चलाते हैं, समस्याओं को जनता तक वह बेबाकी से रखते हैं। दीपक लखोटिया ने कहा कि यहां पर रक्षित रहने का मंत्र बताया गया। यह संस्था लंबे समय से नेक कार्य कर रही है। पिछले 35 वर्षों से जान रहे हैं।जब इस केंद्र की नींव रखी गई थी तब से इस संस्था से जुड़ा हुआ हूं। तीन बार माउंट आबू जाने का भी अवसर मिला है। पत्रकारिता को लोग आसान समझते हैं लेकिन ऐसा नहीं है पत्र अधिकारिता दो धारी तलवार है जिधर भी पकड़ोगे उधर धार रहेगा। ऐसा ही समाचार होता है जरूरत है कि आप उसे कैसे प्रेजेंट करते हैं। सुधीर गुप्ता ने कहा कि यह कार्यक्रम एक अनुकरणीय कार्यक्रम है जब यह संस्था चर्च के बाजू में थी तब से जान रहे हैं। आज सरिता बहन अपने साथ लाखों लोगों को लेकर साथ चल रही है और कई अनुकरणीय कार्य किया जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकार हमेशा आईना के रूप में कार्य करता है। किसी में दम नहीं है कि हमारी कलम को रोक सके। सविता बहन ने कहा कि उपस्थित जनों को पत्रकार कहना उचित नहीं होगा, सभी भाई जैसे हैं। जब से यहां आई हूं सभी का स्नेह मिल रहा है जिससे यह संस्था आगे बढ़ पाई है। यहां जो भी कार्य होता है उसे आप सभी न्यूज़ में देते हैं और लोगों तक बात पहुंचती है यह समाचार माउंट आबू मीडिया सेंटर के अलावा विदेशों तक भी पहुंचती है।जिसकी वजह से धमतरी खास चर्चा में रहती है। गरीब से लेकर अमिर तक और गरीब से लेकर राजनीति तक सभी खबरें आप लोगों तक पहुंचाते हैं।
इस दौरान दीप शर्मा, विशाल ठाकुर, रंजीत छाबड़ा, रविंद्र चोपड़ा, रोशन सिन्हा, भूपेंद्र पटवा ने भी अपने विचार रखे। अंत में सभी पत्रकार साथियों को रक्षा सूत्र बांधकर संकल्प पत्र लिया गया। इस दौरान डॉ भूपेंद्र साहू, हेमलाल साहू,शैलेंद्र नाग, प्रदीप पांडे, आशीष बंगानी ,पवन साहू ,रितेश, पुष्पेंद्र साहू,वेणु साहू ,पूनम शुक्ला, योगेश साहू सहित संस्था की नवनीत बहन, सरस बहन, गरिमा बहन, दिव्या बहन ,जागृति बहन, शांति, गिरजा,विक्की राठी, श्री राम, बलदाऊ चंद्राकर, श्याम पटे आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन कामिनी कौशिक बहन ने किया।



