युवा कांग्रेस ने शुरू किया मेरा गौठान मेरा अभिमान कार्यक्रम, प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा पहुंचे गौठान

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस ने प्रदेश के गौठानों में “मेरा गौठान मेरा अभिमान” (गौ सेवा पखवाड़ा) की शुरुआत की है। प्रदेश अध्यक्ष अकाश शर्मा के नेतृत्व में सोमवार को रायपुर स्थित गोकुल नगर गौठान में जाकर इस अभियान की शुरुआत की गई। युवा कांग्रेस 22 मई से 7 जून तक प्रदेश के समस्त गौठानों में जाकर इस अभियान को चलाएगी।
प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा की आज छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में “मेरा गौठान मेरा अभिमान” कार्यक्रम की शुरुआत कर रही है। यह कार्यक्रम 22 मई से 7 जून तक चलेगा। आज हमने रायपुर के गोकुल नगर गौठान का जायजा लिया साथ ही गौठान में कार्यरत साथियों के साथ गौ माता की सेवा करते हुए श्रमदान भी किया। इसके साथ ही गौ माता की सेवा में दिन रात लगे हुए महिला सहायता समूह की माता और बहनों का सम्मान किया गया।
आकाश ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की यह महत्वकांक्षी योजना बेहद सफल साबित हो रही है और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा जो जनता में भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है कि गौठानों में कुछ नहीं हो रहा उसमें बस केवल भ्रष्टाचार है। उनको यूथ कांग्रेस के साथियों ने आईना दिखाने का कार्य किया है। इस अभियान में अकाश शर्मा के साथ जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप, प्रदेश सचिव शान मोहम्मद, शानू रजा, प्रदेश संयोजक तुषार गुहा, विधानसभा अध्यक्ष समीर भट्ट, आजाद वर्मा, अभिनव शर्मा आदि उपस्थित थे।



