छत्तीसगढ़

कांग्रेस का सविधान यात्रा कल

प्रभातफेरी प्रातः 07 बजे बिलाईं माता मंदिर से होगी प्रारम्भ

धमतरी (प्रखर) छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार देश की आजादी की 77वीं वर्षगांठ के पूर्व 14 अगस्त 2024 को कांग्रेस के द्वारा सविधान यात्रा का आयोजन किया गया है जिसमे संविधान की रक्षा की प्रतिज्ञा करते हुए तिरंगा ध्वज के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की छायाचित्र और प्रिय भजन वैष्णव जन का गायन करते हुए। प्रातः 07 बजे, बिलाई माता मंदिर से प्रारंभ होकर रामबाग, सदर बाजार, मकई चौक रत्नाबांधा चौक होते हुए शिव चौक से तहसील कार्यालय समीप महात्मा गाँधी जी प्रतिमा स्थल तक प्रभातफेरी निकाली जाएगी. जिस पर जिला अध्यक्ष शरद लोहाना ने समस्त वरिष्ट कांग्रेसजन, विधायक, पूर्व विधायक, महापौर, जिला /जनपद/नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, पार्षद, सरपंच, पंच, बूथ, सेक्टर, जोन, ब्लॉक, जिला, प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवादल, किसान कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, मछुआ कांग्रेस, अल्पसंख्यक कांग्रेस, आईटीसेल कांग्रेस, झुग्गी झोपड़ी कांग्रेस, विधि प्रकोष्ठ, सहकारिता क्षेत्र के पदाधिकारी सहित समस्त कांग्रेसजनो की उपस्थिति की अपील की है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button