छत्तीसगढ़
ED ने ढेबर, टुटेजा, त्रिपाठी सहित अन्य की 121.87 करोड़ की संपत्ति अटैच की..


रायपुर (प्रखर) । प्रदेश में दो हजार करोड़ रुपए के कथित शराब घोटाले की जांच कर रही ईडी ने इंडियन टेलीकॉम सर्विस के अफसर और आबकारी विभाग के स्पेशल सेक्रेटरी अरुण पति त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर सहित अन्य की 121.87 करोड़ की संपत्ति अटैच कर ली है। इस मामले में अब तक 180 करोड़ की संपत्ति अटैच की जा चुकी है।



