अंतर्राष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

सिडनी का हैरिस पार्क आज से कहलाएगा लिटिल इंडिया, पीएम मोदी का है मेगा इवेंट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे का मंगलवार को दूसरा दिन है। पीएम मोदी एक के बाद एक बैठक कर रहे हैं। वहीं सभी की नजर सिडनी पर है जहां मेगा इवेंट होने जा रहा है। पीएम मोदी सिडनी के हैरिस पार्क में रहेंगे। इस जगह का नाम बदल कर लिटिल इंडिया किया जा रहा है। इस मौके पर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अलबनीज भी मौजूद रहेंगे। पीएम मोदी यहीं भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी के इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोगों में होड़ मची है।
आज पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में मेगा शो है। इस शो के लिए ऑस्ट्रेलिया के अलग-अलग शहर में रहने वाले भारतीय मूल के लोग पहुंच रहे हैं। वहां पीएम के इस शो को लेकर भारतीय मूल के लोगों में जबरदस्त जोश है। मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज CEO’s से मुलाकात की। मोदी से मुलाकात के बाद ऑस्ट्रेलिया की कंपनियों के CEO बेहद खुश नजर आए और इंडिया को लेकर मोदी के विजन की तारीफ की।
प्रधानमंत्री मोदी ने आस्ट्रेलियाई अखबार ‘द आस्ट्रेलियन’ को दिए साक्षात्कार में कहा, ” मैं ऐसा व्यक्ति नहीं हूं जो आसानी से संतुष्ट हो जाए। मैंने देखा है कि प्रधानमंत्री एंथनी अलबनीज भी ऐसे ही हैं। मुझे विश्वास है कि जब हम फिर से सिडनी में साथ होंगे तो हमें इस बात की पड़ताल का अवसर मिलेगा कि हम द्विपक्षीय संबंधों को अगले स्तर पर कैसे ले जा सकते हैं। इसके लिए हमें पूरकता के नए क्षेत्रों की पहचान करनी होगी और आपसी सहयोग को विस्तार दिया जा सकता है।”

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button