प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का आयोजन


धमतरी (प्रखर) शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बगदेही में 23 अगस्त को प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का आयोजन किया गया जिसमें चंद्रयान 3 से संबंधित जानकारियां विद्यार्थियों को प्रदान किया गया।विद्यालय के भौतिकी के व्याख्याता श्री नागेश्वर साहू ने इसरो के इतिहास पर प्रकाश डाला एवं बच्चों को अंतरिक्ष कार्यक्रम से संबंधित जानकारियां प्रदान करते हुए कहा कि पूरा देश आज अपना पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस (National Space Day) मना रहा है।आज का दिन पूरे देश को हमेशा चंद्रयान-3 मिशन की चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग की याद दिलाता रहेगा।आज के ही ऐतिहासिक दिन चंद्रयान-3 मिशन ने पूरी दुनिया में भारत का डंका बजा दिया था,उसी की याद में पहला वर्षगांठ मनाया जा रहा है।साल 2023 में आज के ही दिन चंद्रमा पर विक्रम लैंडर ने कदम रखा था। भारतीय अंतरिक्ष मिशन का यह बेहद खास पड़ाव था, क्योंकि लैंडर विक्रम में चंद्रमा के जिस दक्षिणी हिस्से में सॉफ्ट लैंडिंग की थी वहां किसी ने भी इससे पहले लैंडिंग नहीं की थी,इसी ऐतिहासिक दिन की उपलब्धि के लिए आज के दिन को अंतरिक्ष दिवस के रूप में संपूर्ण भारत वर्ष में मनाया जा रहा है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य पी एस मधुकर एवं अन्य शैक्षणिक स्टाफ एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।



