छत्तीसगढ़
नेपाल में आयोजित इंटरनेशनल मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में धमतरी के दिनेश सोनकर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे


धमतरी (प्रखर) इंटरनेशनल मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2 से 4 सितंबर 2024 को पोखरा नेपाल में आयोजित है। जिसमें रामपुर वार्ड धमतरी निवासी दिनेश सोनकर का भारतीय मास्टर एथलेटिक्स टीम में चयन हुआ है। जिसमें भारत की ओर से प्रतिनिधित्व करेंगे। अपना कला का प्रदर्शन गोला फेक,भाला फेक,तवा फेक में जौहर दिखाएंगे।
राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने पर सोनकर समाज के अध्यक्ष संतोष सोनकर,अखिलेश सोनकर,रामेश्वर सोनकर,यशवंत सोनकर,प्रीत सोनकर,पवन सोनकर,धनीराम सोनकर,दीपक चोपड़ा,अशोक संगम,गौतम चोपड़ा,राजू भालेकर,रोशन मामा,आर डी साहू,मगर राव,भरत सोनी,भूषण शार्दुल,बब्बू,दीपक साहू आदि ने हर्ष व्यक्त किया हैं।



