छत्तीसगढ़

जनकल्याण और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित विश्व कि सबसे बड़ी राजनीतिक संगठन भाजपा है : रंजना साहू


नगर पंचायत आमदी में भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर आयोजित बैठक में पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू शामिल होकर अभियान में नगर पंचायत को मिलें लक्ष्य को शत प्रतिशत पूर्ण करने कार्यकर्ताओं को पूरी लगन से कार्य करने का किया आग्रह

धमतरी(प्रखर) 02 सितंबर 2024 से प्रारंभ होने जा रहे भाजपा  के सदस्यता अभियान में भाग लेकर जनकल्याण और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित विश्व कि सबसे बड़ी राजनीतिक संगठन के सदस्यता बनने के अभियान के तहत नगर पंचायत आमदी में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रंजना साहू ने बूथ अध्यक्ष बूथ पालक वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में बैठक लिए, जिसमें सदस्यता अभियान के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा जी के मार्गदर्शन में हम पार्टी के संकल्प को अंतिम छोर तक सदस्य अभियान को पहुंचते हुए इस अभियान की सिद्धि तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है, जनकल्याण और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित विश्व कि सबसे बड़ी राजनीतिक संगठन भाजपा पार्टी है, देश प्रथम के ध्येय को लेकर कार्य करने वाले पहली राजनीतिक दल कि सदस्यता अभियान महापर्व में शामिल होकर राष्ट्र को विकसित बनाने अपनी भागीदारी का निर्वहन करने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ-साथ भाजपा के विचारों को जनजन तक पहुंचाते हुए भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का आग्रह करने की बात श्रीमती साहू ने कही, जिससे सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबका प्रयास का नारा पूरे भारत देश में सिद्ध हो सके। श्रीमती रंजना साहू ने आगे कहा कि नगर पंचायत आमदी में भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर आयोजित बैठक में शामिल होकर   अभियान में नगर पंचायत को मिली लक्ष्य को शत प्रतिशत पूर्ण करने कार्यकर्ताओं को पूरी लगन से कार्य करने का आग्रह किए ताकि पुनःफिर एक बार विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक दल बनने की बात कही। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा वरिष्ठ असरु साहू, सुखदेव साहू, नगर पंचायत आमदी भाजपा अध्यक्ष किशोर  कुंभकार, नगर पंचायत अध्यक्ष हेमंत माला, नगर पंचायत उपाध्यक्ष तेजराम साहू, सभापति उमानंद कुंभकार, पार्षद प्रेम साहू, आमदी मंडल महामंत्री कोमल यादव, रेवत साहू, किशोर साहू, दिनेश साहू, प्रियंका साहू, हरिओम साहू, देवा पटेल, कुणाल सेन, कैलाश साहू, वैजयंती माला साहू, भूषण साहू, महेंद्र कोसरिया, ज्योति साहू, कृपा साहू, जितेंद्र पटेल, सुरेंद्र पटेल, दीनदयाल साहू, देवेंद्र साहू, सुनीता साहू, प्रेम शंकर साहू, टीकाराम साहू, जागेश्वर साहू, ललित साहू, तरुण साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button