रायपुर में मवेशी के साथ अधेड़ ने किया गलत काम, आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

रायपुर में मवेशी के साथ अधेड़ ने किया गलत काम, आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
रायपुर। राजधानी में बेजुबान मवेशी के साथ दुष्कर्म का घिनौना मामला सामने आया है। आरोपी के खिलाफ पुरानी बस्ती थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने 11-LUP के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक ये पूरी घटना पास में लगे एक घर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
बताया जा रहा है कि भाठागांव की रहने एक प्रार्थिया ने ये रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक 31 अगस्त की रात्रि 03.50 बजे से 03.55 बजे के मध्य उसके घर के सामने आरोपी व्यक्ति जो अवधपुरी भाठागांव का रहने वाला है ने एक गाय के साथ दुष्कर्म किया है।
पुलिस के मुताबिक रात में प्रार्थिया घर में पढ़ाई कर रही थी। घर में लगे सीसीटीव्ही कैमरा लगा है जो चालू था टीव्ही में कैमरा डिस्प्ले हो रहा था रात के चौथे प्रहर में 03.50 बजे से 03.55 बजे के मध्य टीव्ही के स्क्रीन में देखी कि घर के सामने में एक अधेड़ उम्र का आदमी एक गाय सफेद रंग की जिसका पूछ कटा हुआ है के साथ दुष्कृत्य कर रहा था यह देखकर पिता जी, मां, व भाई को जगाकर बताये वह लोग भी देखे।
एफआईआर में प्रार्थिया ने पुलिस को बताया कि मेरे पिता जी व भाई कमरे से बाहर पोर्च में जाकर उस आदमी को आवाज दिये तो वह आदमी वहां से भाग गया। भाई ने अपने दोस्त को फोन करके बुलाया वह घर आया उसे भी कैमरा दिखाये। भाई और दोस्त दोनो मिलकर कालोनी में उस आदमी की तलाश किये लेकिन वह नहीं मिला।
दर्ज एफआईआर के मुताबिक प्रार्थिया का परिवार उस आदमी की तलाश कर रहा था तब वह अपने स्कूटी में जाते दिखा जिसका डिटेल लेने पर पता चला कि आरोपी अवधपुरी भाठागांव का ही रहने वाला है। इसके बाद इस पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी गई, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिया है और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे मामले का खुलासा पुलिस जल्द करने वाली है।



