राजनीति
राहुल गाँधी पर देशद्रोह का मुकदमा चलाना चाहिए : गिरिराज सिंह

राहुल गाँधी पर देशद्रोह का मुकदमा चलाना चाहिए : गिरिराज सिंह
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेरिका के दौरे पर एक कार्यक्रम में भारत को लेकर कई बयान दिए हैं। वहीं, राहुल ने रोजगार के मसले पर चीन की तारीफ भी की है। अब राहुल के इन बयानों पर भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी पर देशद्रोह का मुकदमा चलाना चाहिए।
राहुल के बयानों पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने कहा है कि राहुल गांधी भारत के बाहर जाकर भारत को ही गाली दे रहे हैं, चीन की तारीफ कर रहे हैं। लगता है कि वे चीन के पैसों पर ही पल रहे हैं तभी वे बाहर जाकर चीन का प्रचार कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर देशद्रोह का मुकदमा चलाना चाहिए जो भारत के बाहर जाकर भारत की निंदा करते हैं और दुश्मन देशों की तारीफ करते हैं।