छत्तीसगढ़

लाखों की चरस के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, रायपुर की होटल में दबिश

रायपुर। पुलिस ने लाखों की चरस के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में 2 अंतर्राज्यीय तस्कर भोपाल के रहने वाले हैं। प्राप्त सुचना के आधार पर राजधानी की एक होटल में दबिश देकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 142 ग्राम चरस जब्त की है जिसकी कीमत 2 लाख रुपए बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना सिविल लाईन इलाके की एक होटल में कुछ व्यक्ति रूके है जो अपने पास चरस रखें है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन मनोज धु्रव, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम दिनेश सिन्हा द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी सिविल लाईन को आरोपियों को चरस के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।

एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट तथा थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये होटल में जाकर होटल के कमरे में दबिश दी गई। कार्यवाही के दौरान कमरे में 3 व्यक्ति मिले, जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम सिद्धार्थ जैन और शिवम तिवारी निवासी भोपाल और आदित्य लोखंडे निवासी रायपुर का होना बताये। टीम के सदस्यों द्वारा उनके बैग और उनकी तलाशी लेने पर उनके पास चरस रखा होना पाया गया। जिस पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 142 ग्राम चरस कीमती लगभग 2,00,000/- रूपये और घटना से संबंधित 3 मोबाईल फोन जप्त किया गया। सिविल लाइन थाना पुलिस मामले में अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button