छत्तीसगढ़

पं.प्रदीप मिश्रा की विदाई के साथ स्वागत , सम्मान कर दयाराम साहू ने प्राप्त किया आशीर्वाद


पंडितजी ने कहा सनातन धर्म, आध्यात्म, संस्कृति की रक्षा समाजजनों का परम धर्म


धमतरी (प्रखर)पं.प्रदीप मिश्रा शिवमहापुराण के अन्तर्राष्ट्रीय कथावाचक द्वारा धमतरी जिले के कांटाकुर्रीडीह में 5 दिनों तक लाखों शिवभक्तों श्रद्धालुओं तथा श्रोताओं को शिव महापुराण की कथा के साथ ही जीवन के अनेक समस्याओं के समाधान हेतु भगवान शंकर एवं बेलपत्र से जुड़े हुए अनेक जीवन में सुख-शांति और समृद्धि पाने के लिए सार्थक उपाय बताने के पश्चात मंगलवार को कथा विश्राम कर जब स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में छत्तीसगढ़ से विदा हुए तो उक्त अवसर पर उन्हें विदाई देते हुए उनका सम्मान साहू समाज के प्रदेश महामंत्री दयाराम साहू, समाजसेवी कुलेश सोनी एवं पिंटू यादव द्वारा करते हुए उनसे आशीर्वाद प्राप्त की तथा छत्तीसगढ़ की पावन भूमि पर शिव कथा के माध्यम से सनातन धर्म भारत के अध्यात्म संस्कृति तथा वनवासियों की कल्याण के लिए उन्होंने जो धार्मिक जागरण का संचार किया उसके लिए आभार व्यक्त किया। पंडित जी ने उक्त सभी प्रमुख जनों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि सनातन धर्म की रक्षा तथा आध्यात्मिक संस्कृति को आगे बढ़ाना समाज के नेतृत्व करने वाले सभी समाज जनों का है परम धर्म। गौरतलब है कि 19 सितंबर से लेकर 24 सितंबर तक शिव पुराण की उक्त कथा में साहू समाज द्वारा भी बढ़ चढ़कर भाग लिया गया तथा समाज के वरिष्ठ दयाराम साहू के आग्रह पर उनके गृहग्राम दर्री के ग्रामीणों ने भोजन की सेवा पूरे 5 दिनों तक प्रदान की वही कुलेश सोनी तथा पिंटू यादव के पूरे परिवार के द्वारा शिव महापुराण प्रांगण स्थल पर पूरे पांच दिवस तक भगवान शिव की आराधना साधना एवं भक्ति में लीन रहते हुए अनेक प्रकार के सेवाओं में अपनी सहभागिता प्रदान की है यह सभी लोग अनेक बार सीहोर के कुबेश्वर धाम में भी विशेष अवसरों पर वहां पहुंचकर अपनी सेवाएं शिव चरणों में दे चुके हैं।

Author Desk

Related Articles

Back to top button