छत्तीसगढ़

गंगरेल मंडल के बूथों में चला सदस्यता महाभियान



धमतरी (प्रखर) उमेश साहू भाजपा गंगरेल मंडल के अध्यक्ष ने बताया कि जिला नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी के पुरोधा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्म जयंती के अवसर पर गंगरेल मंडल के सभी बूथों में सदस्यता महा अभियान चलाया गया जिसमें मंडल संगठन के द्वारा सभी बूथों में जाने वाले नेताओं की सूची बनाई गई थी और मंडल के भीतर निवासरत जो भी बड़े नेता हैं वह सब अपने-अपने बूथों में रहकर दिनभर सदस्य बनाने में जुटे रहे और हर नेता को अपने बूथ में 100 से ऊपर सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला हुआ था।
इसी कड़ी में मंडल अध्यक्ष उमेश साहू ने भी अपने बूथ ग्राम बिंद्रा नवागांव में रहकर इस अभियान को सफल किया जिसमें बहुत सारे लोगों ने स्व स्फूर्त सदस्यता लेने के लिए तैयार हुए उन्होंने गांव के लोगों से बात करते हुए कहे कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ चुनाव के समय जनता के बीच में नहीं जाती है बल्कि भाजपा का कार्यकर्ता समय निकालकर के बीच-बीच में कई रचनात्मक कार्य और अभियान के माध्यम से जनता के बीच पहुंचती है जिससे जनता को योजनाओं की जानकारी भी मिलता है साथ ही साथ कोई प्रकार की कमी  रहता है वह भी पता लगता है जिसका निराकरण का प्रयास किया जाता है।उक्त कार्यक्रम में ग्राम बिंद्रा नवागांव के सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी सहभागिता दिए वहां के बूथ अध्यक्ष नोकेश्वर साहू राजाराम ने भी अपने भूमिका निभाई।

Author Desk

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button