राष्ट्रीय

देहरादून में इनोवा को कंटेनर ने मारी टक्कर, उड़े परखच्चे, 6 की मौत,

देहरादून में इनोवा को कंटेनर ने मारी टक्कर, उड़े परखच्चे, 6 की मौत,

देहरादून। पर्वतीय राज्य उत्तराखंड से एक बार फिर से दिल दहला देने वाले हादसे की खबर सामने आ रही है। राज्य की राजधानी देहरादून में भीषण सडक़ हादसा हुआ है। देहरादून में देर रात दर्दनाक सडक़ हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, एक घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, एक इनोवा को कंटेनर ने टक्कर मार दी जिसके बाद कार के परखच्चे उड़ गए हैं।

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, जिस इनोवा कार की कंटेनर से टक्कर हुई उसमें 7 लोग सवार थे। इनमें से 6 लोगों की मौत हो गई है और 1 अस्पताल में भर्ती है। जानकारी के मुताबिक, हादसे की शिकार कार बल्लूपुर की तरफ से कैंट की ओर जा रही थी। ह्रहृत्रष्ट चौक पर कंटेनर के साथ कार का एक्सीडेंट हो गया जिसके बाद कार दूर तक पहुंच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर कैंट कोतवाली पुलिस पहुंची और सभी को अस्पताल पहुंचाया।

कंटेनर का ड्राइवर गिरफ्तार
देहरादून के एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने इस घटना पर बयान जारी किया है। एसपी सिटी ने बताया कि यह हादसा कल रात 2 बजे ओएनजीसी चौराहे के पास हुआ है। इनोवा कार को टक्कर मारने वाले कंटेनर के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक यात्री जो बचा है उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

दूर तक उड़ गई कार
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, कंटेनर और इनोवा कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार काफी दूर तक उड़ गई। इस भयानक हादसे के कारण लोग हैरत में पड़ गए हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस की ओर से अब तक 6 मृतकों और 1 घायल के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। पुलिस पहले ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इनोवा और कंटेनर की टक्कर का सही कारण क्या था और क्या इसमें कोई लापरवाही शामिल थी।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button