छत्तीसगढ़
राजधानी के तालाब में तैरते मिली युवक की लाश, हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

राजधानी के तालाब में तैरते मिली युवक की लाश, हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस
रायपुर। राजधानी के खम्हारडीह थाना क्षेत्र के कचना तालाब में एक युवक की लाश मिलने का मामला सामने आया है। सूचना पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, युवक की पहचान नहीं हो पाई है। हत्या है या आत्महत्या पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। खम्हारडीह थाना प्रभारी ने बताया कि अर्धनग्न अवस्था में लाश कचना तालाब में पाई गई है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवक नहाने गया था। बॉडी को तालाब के बाहर निकाल लिया गया है। शिनाख्त की जा रही है. जांच करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।



