छत्तीसगढ़

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव नागपुर से रायपुर ट्रेन से आएंगे, तैयारी में जुटा रेलवे

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव नागपुर से रायपुर ट्रेन से आएंगे, तैयारी में जुटा रेलवे

रायपुर। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव रायपुर आने वाले है। रेल मंत्री नागपुर से रायपुर ट्रेन से पहुंचेंगे। आज सुबह ही उनका पूरा शेड्यूल जारी किया गया है। शेड्यूल के मुताबिक 24 नवंबर को वे दिल्ली से नागपुर के लिए रात 8 बजकर 10 मिनट पर रवाना होंगे। वे नागपुर रात 9:40 बजे पहुंच जाएंगे। इसके बाद वे नागपुर में ही रात्रि विश्राम करेंगे।
अगले दिन 25 नवंबर को वो सुबह 8 बजे आयोजित एसटी-एससी एसोसिएशन के वार्षिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे सुबह 9:50 बजे नागपुर से ट्रेन से रायपुर के लिए ट्रेन से रवाना होंगे। हालांकि ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि ये विंडो ट्रेलिंग इंस्पेक्शन है या वे ट्रेन में यात्रियों से बातचीत करेंगे। क्योंकि जिस ट्रेन से वे रायपुर जा रहे उसे नागपुर से रायपुर पहुंचने में मजह 4 घंटे लगेंगे। रेल मंत्री के इस कार्यक्रम की सूचना के बाद जीएम और आरपीएफ आईजी समेत तमाम अधिकारियों ने नागपुर जाने की तैयारी शुरू कर ली है, वहीं रायपुर रेल मंडल ने भी रेलवे स्टेशन में सफाई और बाकी तैयारियों के निर्देश दे दिए है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button