राजभाषा दिवस पर साहित्यकार सुरजीत नवदीप मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित

राजभाषा दिवस पर साहित्यकार सुरजीत नवदीप मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित
धमतरी (प्रखर)। क्षेत्र के वयोवृद्ध वरिष्ठ साहित्यकार एवं अखिल भारतीय कवि सम्मलनों के मंच संचालक एवं प्रखर समाचार के स्तम्भकार सुरजीत नवदीप को राजभाषा आयोग द्वारा राजभाषा दिवस पर न्यू कांफ्रेस हाल सर्किट हाऊस सिविल लाइन रायपुर में छत्तीसगढ़ी भाषा का वैभव और सम्मान बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सार्वजनिक सम्मान के तहत शॉल, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ साहित्कार सुरजीत नवदीप पूर्व में छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग में सम्मानित सदस्य के रूप में अपनी प्रभावी भूमिका का निर्वहन कर चुके हंै। इस अवसर पर प्रखर समाचार से बातचीत करते हुए श्री नवदीप ने कहा कि छत्तीसगढिय़ों, छत्तीसगढ़ और राजभाषा का सम्मान है। जिसके लिए वे विष्णुदेव साय का सदैव आभारी रहेंगे। सम्मान समारोह में मुख्य रूप से सम्मानित सम्मानित होने वाले साहित्यकार डॉ. रमेन्द्र मिश्र, पुनीत गुरूवंश, डॉ. सुखदेव साहू सरस, शिवव्रत पावले, शकुंतला शेंडे, सुषमा गौराहा, विवेक आचार्य, डॉ. अभिलाषा बेहार, कवि सुरेन्द्र दुबे, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक मोतीलाल साहू, विधायक अनुज शर्मा, सचिव पी अल्बलगन सहित बड़ी संख्या में साहित्यकार, गणमान्य नागरिक, अधिकारी मौजूद थे।



