छत्तीसगढ़

फर्जी तरीके से धोखाधड़ी कर राशि अपने एवं रिश्तेदारों के खातों में डलवाकर गबन करने वाले आरोपी को थाना रूद्री द्वारा किया गिरफ्तार

धमतरी — तत्कालीन आबकारी अधिकारी द्वारा वर्ष 2021 में हर्षेंद्र साहू द्वारा सीएसएमसीएल की राशि गबन करने के संबंध में थाना सिविल लाईन रूदी अपराध 05/2021
धारा 420, 467, 468, 471 भादवि0 धारा के तहत अपराध दर्ज कराया था।
आरोपी हर्षेन्द्र कुमार साहू पिता स्व० मथुरा प्रसाद साहू उम्र 35 वर्ष साकिन टिकरापारा वार्ड नं. 37 धमतरी थाना सिटी धमतरी जो कि सहायक ग्रेड 03 शास० उ०मा०वि० सलोनी में पदस्थ था।
वर्तमान में निलंबित है, वर्ष 2018 में जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश पर जिला आबकारी कार्यालय धमतरी मे सहा० ग्रेड 03 मे 01 जनवरी वर्ष 2021 तक पदस्थ था ,जिनके विरुद्ध
अपराध पंजीबद्ध था।
जो अपराध पंजीबद्ध होने के बाद से फरार था।

थाना प्रभारी रूद्री द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए विवेचना के दौरान आरोपी के पतासाजी कि जा रही थी।
जांच के दौरान पता चला कि आरोपी हर्षेन्द्र कुमार साहू द्वारा अपने पदस्थापना के दौरान सी.एस.एम.सी.एल के केशबूक लेखा से संबंधित समस्त कार्य किया जाता था।
लेनदेन से संबंधित चेक का संधारण भी उन्हीं के द्वारा किया जाता था।
धमतरी जिले के सी.एस.एम.सी.एल. का खाता क्रमांक 36769545149 एसबीआई मुख्य ब्रांच धमतरी मे है। जिसमें अलग अलग लोगों के नाम से जारी किये गये चेक की राशि 37,95,724/- रू. को फर्जी हस्ताक्षर कर अपने व अपने रिश्तेदारों के खाते में डलवाया था ,जिस राशि 37,95,524/- रू. को खातों से निकलवा कर धोखाधड़ी कर गबन कर लिया।
उक्त फर्जी तरीके से धोखाधड़ी करना पाये जाने से
आरोपी – हर्षेन्द्र कुमार साहू,हर्षेन्द्र कुमार साहू पिता स्व० मथुरा प्रसाद साहू उम्र 55 वर्ष साकिन टिकरापारा वार्ड नं. 37 धमतरी थाना सिटी कोतवाली धमतरी जिला धमतरी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रूद्री निरी.शरद ताम्रकार,सउनि.अरविंद नेताम,आरक्षक योगेश नाग,बोधन निषाद,जितेंद्र ठाकुर का विशेष योगदान रहा।

Author Desk

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button