योगेश अग्रवाल ने प्रदेश राईस मिलर्स एसोसिएशन का अध्यक्ष पद छोड़ा

योगेश अग्रवाल ने प्रदेश राईस मिलर्स एसोसिएशन का अध्यक्ष पद छोड़ा
रायपुर। प्रदेश राईस मिलर्स एसोसिएशन से एक बड़ी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही पूरी कार्यकारिणी भंग करने की घोषणा भी की है। उन्होंने विधिवत इसकी सूचना एसोसिएशन को दी है। बता दें कि योगेश अग्रवाल वरिष्ठ भाजपा नेता और सांसद बृजमोहन अग्रवाल के छोटे भाई हैं।
योगेश अग्रवाल ने लिखा कि प्रदेश राईस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में मैंने और पूरी टिम ने आप सबकी सेवा करने अपनी पूरी ऊर्जा से काम किया, परंतु अब मैं अध्यक्ष के रूप में काम नहीं करना चाहता। मैं अपने अध्यक्ष पद से त्यागपत्र देता हूँ व पूरी कार्यकारीण को भंग करने की घोषणा करता हूँ। हमारी सरकार ने हम मिलर्स की सभी मांगों को मान भी लिया है। सरकार ने और अधिकारियों ने मुझे पूरा सहयोग दिया इसके लिए सरकार और अधिकारियों का आभार तथा आप सभी मिलर्स ने जो प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग किया उसके लिए आप सबका आभार।
बता दें कि योगेश अग्रवाल लंबे समय से अध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन कर रहे थे। राइस मिलर्स एसोसिएशन का चुनाव 3 सालों के लिए होता है। पिछली बार यह चुनाव अक्टूबर 2023 में हुआ था। अभी उनका कार्यकाल समाप्त होने में करीब 20 महीने का समय बचा था।



