छत्तीसगढ़

नक्सलियों ने पूर्व विधायक मनीष कुंजाम के ससुर की हत्या की

नक्सलियों ने पूर्व विधायक मनीष कुंजाम के ससुर की हत्या की

सुकमा। सुकमा जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर खूनी खेल खेलते हुए एक ग्रामीण की हत्या कर दी है। घटना चिंतागुफा थाना क्षेत्र के ग्राम पेंटापाड़ की है। नक्सलियों ने 65 वर्षीय कलमू हिड़मा की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक कलमू हिड़मा पूर्व विधायक मनीष कुंजाम के छोटे ससुर थे। इस हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने बीती रात इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची और जांच में जुट गई है। फिलहाल, ग्रामीण की हत्या किस वजह से की गई है यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button