छत्तीसगढ़

कोलियारी मार्ग निरीक्षण में पहुंचे ईई,ठेकेदार की ली क्लास



धमतरी(प्रखर) कोलियारी खरेंगा मार्ग का निर्माण कार्य जारी है। जहां पर अनियमितता को लेकर ग्रामीणों की शिकायत मिल रही थी।खासकर बारिश होने के बाद चलने योग्य नहीं था। डायवर्सन में लोग फिसल कर गिर रहे थे। जिसे संज्ञान में लेते हुए लोक निर्माण विभाग के ईई संतोष नेताम अपने मातहत  अधिकारियों एसडीओ मनीष साहू एवं अन्य के साथ निरीक्षण करने पहुंचे। जहां पर ठेकेदार को सख्त लहजे में हिदायत दी कि  कार्य गुणवत्तापूर्ण होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि खेत में डायवर्सन के लिए किसान मुरूम डालने की इजाजत नहीं दे रहा था। परमिशन मिलने के बाद मुरूम डाल दिया गया है। अब आवाजाही में परेशानी नहीं होगी। ठेकेदार को काली मिट्टी जैसे चीजों का उपयोग नहीं करने कहा गया है।निर्माण में किसी प्रकार कोताही नहीं बरती जाएगी।

Author Desk

Related Articles

Back to top button