छत्तीसगढ़

रिमांड ख़त्म होने के बाद भारतमाला परियोजना के चारों घोटालेबाज कोर्ट में पेश

रिमांड ख़त्म होने के बाद भारतमाला परियोजना के चारों घोटालेबाज कोर्ट में पेश

रायपुर (प्रखर)। भारतमाला परियोजना घोटाले मामले में गिरफ्तार चारों आरोपियों को आज ईओडब्ल्यू एसीबी ने विशेष कोर्ट में पेश किया। चारों आरोपियों की रिमांड आज समाप्त होने के बाद ईओडब्ल्यू की टीम आरोपी हरमीत सिंह खनूजा,केदार तिवारी, उमा तिवारी और विजय जैन को कोर्ट लेकर पहुंची। चारों आरोपियों को ईओडब्ल्यू ने 6 दिन की रिमांड पर लिया था। आज रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद विधिवत आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।

ईओडब्ल्यू ने भारतमाला परियोजना में 48 करोड़ रुपए के घोटाले में जमीन दलाल केदार तिवारी उसकी पत्नी उमा तिवारी, विजय जैन और कारोबारी हरमीत सिंह खनूजा को 25 अप्रैल को गिरफ्तार किया था।

घोटाले में चारो की रही भूमिका

इस घोटाले की जांच के दौरान सभी के ठिकानों से महत्वपूर्ण दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और जमीन से संबंधित पेपर्स मिले हैं। चारों आरोपी किसानों से सस्ती कीमतों पर जमीन लेने के बाद उसे परियोजना से जुड़े राजस्व विभाग के अफसरों को हैंडओवर कर ज्यादा कीमत वसूल करते थे।
उक्त दस्तावेजों में खुद को भूस्वामी और पॉवर ऑफ अटार्नी का उपयोग करते हुए मुआवजा राशि लेकर जमीन के वास्तविक मालिकों को देते थे। खेल में अफसरों की भूमिका भी रही है। जांच में इसके दस्तावेज मिलने के बाद प्रथम चरण में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उक्त आरोपियों से पूछताछ करने के बाद अन्य लोगों के बयान लिए जाएंगे। साथ ही उनको भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button