महाविद्यालय के अतिथि व्याख्याताओं ने रामू रोहरा से मिलकर अपनी समस्या दूर करने की अपील की

धमतरी (प्रखर)बीसीएस शासकीय महाविद्यालय धमतरी के समस्त अतिथि व्याख्याताओ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर रामू रोहरा प्रदेश महामंत्री व महापौर से मुलाकात की। अतिथि व्याख्याताओं ने बताया कि शासन के आदेशानुसार हमे 11 माह रखा जाना है। किंतु अधिकांश महाविद्यालय में आज अर्थात 15 मई 2025 को कार्यमुक्त किया जा रहा है। जबकि अभी तक छात्र छात्राओं का कोर्स भी पूरा नहीं हो पाया है रामू रोहरा जी ने अतिथि व्याख्याताओं की समस्याओं को ध्यान से सुना और सचिव, उच्च शिक्षा विभाग एवं मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन से इससे तत्काल बात की और इस समस्या का निराकरण करने कहा साथ ही अतिथि व्याख्याताओं ने नियमितीकरण की मांग भी की। इस विषय पर आपके द्वारा शीघ्र ही मुख्यमंत्री से चर्चा की बात कही गई साथ ही हमे भी मुख्यमंत्री से मिलाने की बात कही गई। ताकि हम अपनी मांगों को स्वयं उनके सामने रख सके। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धमतरी से भीषम साहू, कुशल चोपड़ा, डॉ जितेंद्र मानकर, डॉ कामिनी सिन्हा, डॉ भूपेंद्र साहू, हिमांशी कदम, नरोत्तम साहू, मेनका साहू, संजय कुमार, जितेंद्र साहू आदि उपस्थित थे।



