छत्तीसगढ़

मौदहापारा थाने में युवक ने ब्लेड से खुद का रेता गला, इलाज जारी

मौदहापारा थाने में युवक ने ब्लेड से खुद का रेता गला, इलाज जारी

 

रायपुर। मौदहपारा थाना में युवक ने ब्लेड से अपना गला रेत दिया। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। युवक का नाम सूरज जोगी निवासी कुशालपुर है और वह नशे का आदी है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। यह घटना 29 मई की है। रात करीब 8 बजकर 05 मिनट पर एक युवक मौदहापारा थाने पहुंचा और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से कहा कि उसे मरना है और युवक ने अपने हाथ में रखे ब्लेड से अपने गले पर वार कर दिया। युवक को लहूलुहान हालत में पुलिस ने मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया।

Author Desk

Related Articles

Back to top button