ऑपरेशन सिंदूर की सफलता कांग्रेस नहीं पचा पा रही : किरण सिंह देव

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता कांग्रेस नहीं पचा पा रही : किरण सिंह देव
रायपुर। भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में रायपुर भाजपा जिला इकाई ने रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती समारोह का आयोजन किया। जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव शामिल हुए। इस अवसर पर माताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किरण देव ने कहा, आज सभी जिलों में कार्यक्रम हुए। अहिल्या बाई होलकर का जीवन प्रेरणादायक है। उन्होंने धर्म के क्षेत्र में कई कार्यक्रम किए। ज्योतिर्लिंगों का जीर्णोद्धार किया।
उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्ष पूरे होने पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन होगा। पीएम मोदी ने गांव, गरीब व किसान सभी वर्ग के लिए कल्याणकारी योजना चलाई। हितग्राही लाभार्थी में परिवर्तित हो रहे हैं। हमारा आर्थिक उन्नति का विकास का दर चौथे नम्बर पर पहुंच गया है। यह उनकी योजना से सफल हुआ है। ऑपरेशन सिंदूर के राजनीतिकरण को लेकर प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने कांग्रेस पर भी हमला बोला। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता कांग्रेस नहीं पचा पा रही है।
प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा, हमें कांग्रेस से सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है। आजादी के पांच दशक से भी ज़्यादा समय तक कांग्रेस ने राज किया। पांच साल छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने राज किया। छत्तीसगढ़ की दुर्दशा की, इन्हें कुछ भी बोलने का हक नहीं है। कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं पर प्रश्न चिन्ह लगाती है। सुरक्षा के लिए तीनों सेनाओं ने अपने पराक्रम का परिचय दिया। कांग्रेस इसमें भी प्रश्नचिह्न लगाती है।