छत्तीसगढ़

रथयात्रा महोत्सव 27 जून को: आज नेत्रोत्सव पर दोबारा हुई प्राण प्रतिष्ठा, सन 1908 से शहर में निकल रही रथयात्रा

स्वस्थ होकर महाप्रभु ने खोली आंखें, 20 फीट ऊंचे रथ में सवार होकर 27 जून 2025 को जनकपुर जाएंगे जगन्नाथ

धमतरी (प्रखर) रथयात्रा महोत्सव कल है, इस दिन महाप्रभु जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा 20 फ़ीट ऊंचे सुनहरे रथ में सवार होकर भक्तों को दर्शन देंगे। करीब ढाई किमी की यात्रा सदर मार्ग होते हुए पूरी कर भगवान जगनाथ मौसी के घर जनकपुर में 10 दिन रुकेंगे। रथयात्रा महोत्सव के एक दिन पहले गुरुवार को महाप्रभु नेत्रोत्सव के साथ भक्तों को दर्शन दिए। पुजारी बालकृष्ण शर्मा ने मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से प्राणप्रतिष्ठा कराई। इधर रथयात्रा के एक दिन पहले 26 जून को सदर मार्ग पर पल-पल में जाम लगता रहा। खास बात यह कि धमतरी में रथयात्रा महोत्सव का इतिहास 117 साल पुराना है। पहले 55 साल तक 1908 से लेकर 1963 तक बैलगाड़ी से रथयात्रा निकाली जाती थी, तब जगदीश मंदिर से रथयात्रा केवल रामबाग तक जाती और लौट आती थी तब आवागमन का साधन नहीं था। लोग पैदल ही आते और दिनभर रथयात्रा देखने के बाद देर शाम तक घर लौटते थे। वहीं रथयात्रा में प्रभु जगन्नाथ का दर्शन करने बेटियां अपने ससुराल से मायके धमतरी आती हैं। यही नहीं, शहर के अलावा आसपास गांव कुरूद, नगरी, मगरलोड से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। प्रभु जगत्राध स्वस्थ होकर 26 जून को गर्भगृह में वापस लौट आए हैं। पं. बालकृष्ण शर्मा ने सुबह 11 बजे भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की मंत्रोच्चार के साथ प्राण-प्रतिष्ठा कराई हवन-पूजन हुआ। 27 जून को रथयात्रा निकलेगी। सुबह 5 बजे जगदीश मंदिर के पट भक्तों के लिए खोला जायेगा। दोपहर 1.00 बजे 56 भोग चढ़ाने के बाद भगवान की तीनों मूर्तियां रथ में बैठाकर आरती होगी फिर रथयात्रा निकलेगी। इस बीच जगदीश मंदिर से विध्यवासिनी मंदिर तक श्रद्धालुओं की खूब भीड़ रहती है। रथयात्रा रविवार को दोपहर 1:00 बजे जगदीश मंदिर से निकलेगी, जो चमेली चौक, सदर बाजार, इतवारी बाजार, गणेश चौक, रामबाग होते जनकपुर स्थित गौशाला जाएगी। रास्तेभर करीब 700 किलो गजामूंग का प्रसाद वितरण होगा। रथयात्रा की तैयारी में मंदिर के पुजारी बालकृष्ण शर्मा जगदीश मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष किरण कुमार गांधी,उपाध्यक्ष सत्यनारायण राठी, सचिव प्रकाश गांधी, सह-सचिव मोहन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लखमशी भानुशाली, ट्रस्टीगण श्यामसुंदर अग्रवाल, डॉ. हीरा महावर, श्याम अग्रवाल, हर्षद मेहता, गोपाल शर्मा, लक्ष्मीचंद बाहेती, अजय अग्रवाल सीए, बिपिन पटेल, मदनमोहन खंडेलवाल, बिहारीलाल अग्रवाल, दयाराम अग्रवाल, रमेश लाट,भरत सोनी, अनिल मित्तल, विशेष आमंत्रित सदस्य विनोद अग्रवाल, रविकान्त अग्रवाल, रथयात्रा सेवा कार्य में भक्तगण संजय अग्रवाल,दिलीप सोनी,प्रीतेश गांधी प्रदेश अध्यक्ष सर्व गुजराती समाज छत्तीसगढ़ एवं प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य भाजपा छत्तीसगढ़, महेन्द्र पंडित, गोवर्धन सोनी, हरि कटारिया, राजेंद्र शर्मा पूर्व सभापति नगर निगम, कुलेश सोनी पार्षद, पिंटू यादव पार्षद, संजय अग्रवाल, प्राजेंद्र लुंकड़, सूरज शर्मा, रवि शर्मा, अंसुल महावर, प्रजय महावर, सुनील सोनी, अनंत शाह, राम शर्मा,आकाश जसूजा, गोलू ठाकुर, कीर्ति शाह, सुल्ली गुप्ता, प्रतापराव कृदत, सूर्यप्रकाश अग्रवाल, राकेश चंदवानी पार्षद, अनिल अग्रवाल, तरुण अंबानी, योगेश गाँधी, चिंटू गाँधी, प्रदीप सोनी, सुबोध सिंह ठाकुर सहित अनेक गणमान्य नागरिक जुटे है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button