छत्तीसगढ़

कुरूद के प्रसिद्ध चंडी मंदिर कुरूद समेत सभी सातों मंदिर में हुई चोरी का खुलासा,लाखों का माल मसरूका बरामद

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में साइबर व थाना टीम की संयुक्त कार्यवाही,चार आरोपी गिरफ्तार






धमतरी (प्रखर) पिछले एक माह में धमतरी शहर एवं कुरूद में स्थित चंडी मंदिर, श्रीराम मंदिर, नागेश्वर मंदिर सहित कुल सात मंदिरों में हुई श्रृंखलाबद्ध चोरी की घटनाओं सफलता पूर्वक हल करते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सूरज सिंह परिहार द्वारा थाना कुरूद, कोतवाली एवं साइबर सेल की  गठित संयुक्त टीम ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूरा माल मसरूका भी बरामद कर लिया हैदिनांक 22/06/2025 की रात चंडी मंदिर कुरूद से सोने-चांदी के आभूषण और ₹5,000 नगद चोरी की गई थी, जिस पर प्रार्थी श्री जितेन्द्रनाथ योगी द्वारा थाना कुरूद में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इस प्रकरण में अपराध क्रमांक 165/25, धारा 331(4), 305(घ), 111 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर त्वरित विवेचना प्रारंभ की गई।

*एसपी के नेतृत्व में बनी विशेष टीम*

पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशानुसार एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें थाना कुरूद, थाना कोतवाली एवं साइबर सेल के अधिकारी-कर्मचारी सम्मिलित थे। टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण, CCTV फुटेज खंगालना, मुखबिर सूचना और सक्रिय क्षेत्रीय खोजबीन के माध्यम से साक्ष्य जुटाकर आरोपियों तक पहुंच बनाई गई।

साइबर सेल द्वारा तकनीकी विश्लेषण किया गया और संदिग्धों की पहचान सुनिश्चित की गई, जबकि थाना कुरूद एवं कोतवाली पुलिस ने मैदानी स्तर पर सघन कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

*पकड़े गए आरोपियों ने किए कई मंदिरों में चोरी के खुलासे*

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने निम्नलिखित मंदिरों में चोरी करना स्वीकार किया:
* मंदिर का नाम स्थान चोरी की गई सामग्री दिनांक*
1 रत्नेश्वरी मंदिर धमतरी 10,500/- नगद 18.05.2025
2 श्रीराम मंदिर धमतरी 4,000/- व चांदी की चरण पादुका 29.05.2025
3 नागेश्वर मंदिर धमतरी 30,000/- नगद 06.06.2025
4 छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर कुरूद 3,000/- नगद 13.06.2025
5 शिव मंदिर धमतरी 2,000/- नगद 21.06.2025
6 काली मंदिर धमतरी 1,000/- नगद 21.06.2025
7 चंडी मंदिर कुरूद सोने का मुकुट, लॉकेट, चरण पादुका, 5,000 नगद 22.06.2025


*बरामदगी एवं सामग्री का विवरण*

टीम ने आरोपियों से निम्नलिखित सामग्रियाँ बरामद कीं:
सोने का मुकुट
सोने का लॉकेट
चांदी की चरण पादुका (दो जोड़ी)
हीरो डेस्टिनी स्कूटी (CG 19 BP 0582)
नगदी 20,000/- व सिक्के 320/-
टी.वी.,फ्रीज
चोरी की राशि से खरीदे गए फ्रिज व टीवी
जुमला कीमती लगभग 7,00,000/-लाख रूपये।

*गिरफ्तार आरोपीगण का विवरण:*
*01* जाहिर उर्फ समीर खान पिता – नजीर खान, उम्र – 35 वर्ष
*02*. अफरोज खान पति – जाहिर खान, उम्र – 28 वर्ष(निवासी – कबीर नगर बसना; वर्तमान – मकेश्वर वार्ड, धमतरी)
*03*. मोहम्मद मुनाफ खत्री पिता – स्व. मोहम्मद हारून खत्री, उम्र – 48 वर्ष

*04* ताहिरा बानो पति – मोहम्मद मुनाफ खत्री, उम्र – 48 वर्ष

(निवासी – वार्ड क्रमांक 06, कबीर नगर, बसना, जिला महासमुंद)

*थाना व साइबर टीम की सक्रियता से सफलता*

इस महत्वपूर्ण प्रकरण के खुलासे में थाना कुरूद के प्रभारी, थाना सिटी कोतवाली, एवं साइबर सेल की सतत समन्वित कार्यवाही, निगरानी एवं निगरानी प्रणाली की कुशलता प्रमुख रही। साइबर तकनीकों के कुशल उपयोग से आरोपियों की गतिविधियों का विश्लेषण कर ठोस साक्ष्य एकत्र किए गए, जिससे गिरफ्तारी संभव हो पाई।

पतासाजी किये जाने पर आरोपी जहीर खान का पूर्व में भी अपराधिक रिकॉर्ड की भी जानकारी प्राप्त हुई है जिसके विरूद्ध थाना बसना एवं सरायपाली में धारा 307,457,380 भादवि.का प्रकरण दर्ज है।
प्रकरण में संगठित अपराध के पाये जाने से धारा 111बी.एन.एस.जोड़ी गई है।

*धमतरी पुलिस की अपील*

धमतरी पुलिस आम जनता से अपील करती है कि मंदिर व धार्मिक स्थलों में CCTV कैमरे लगवाएं, संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी,एवं किराएदारों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और जन सहयोग से अपराध मुक्त समाज के निर्माण में योगदान दें।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button