छत्तीसगढ़

पूर्व विधायक रंजना साहू ने कवि डॉ सुरेन्द्र दुबे के निधन पर शोक व्यक्त किया



हास्य कवि डॉ सुरेंद्र दुबे ने छत्तीसगढ़ की भाषा और संस्कृति का देश विदेश में परचम लहराया,उनकी रिक्तता को पूरा प्रदेश महसूस करेगा- रंजना साहू

धमतरी(प्रखर) देश विदेश में छतीसगढ़ को अपनी हास्य कविताओं से विशिष्ट पहचान दिलाने वाले हास्य कवि डॉ सुरेन्द्र दुबे के निधन से पूरे देश के साहित्य जगत में शोक की लहर व्याप्त है,अपनी अनूठी हास्य रचनाओं से श्रोताओं को हंसाने वाले कवि का जाना सभी को अखर गया,वहीं धनतरी की पूर्व विधायक प्रदेश भाजपा प्रवक्ता रंजना साहू ने कवि डॉ सुरेंद्र दुबे के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा हास्य कवि डॉ सुरेन्द्र दुबे ने छत्तीसगढ़ की भाधा और संस्कृति का देश विदेश में परचम लहराया,उनकी रिक्तता को पूरा प्रदेश महसूस करेगा,उनकी रचनाएँ ना केवल हास्य का माध्यम थी,बल्कि समाज को आईना दिखाने का कार्य भी करयी थी,उनका जाना साहित्य जगत एवं उनके श्रोताओं के साथ साथ प्रत्येक छत्तीसगढ़वासी के लिए अपूर्णीय क्षति है। उनके निधन का गहरा शोक व्यक्तिगत रूप से मुझे भी लगा है,प्रभु डॉ सुरेंद्र दुबे जी की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिवार सहित प्रदेश के तमाम उनके श्रोताओं चाहने वालों को इस दुख की घड़ी में संबल दें।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button