छत्तीसगढ़

सड़क पर उतरी महिलाएं, गांव में शराब दुकान खोलने का फैसला वापस नहीं लेने पर चक्काजाम और विधानसभा घेराव की दी चेतावनी

रायपुर. राजधानी रायपुर से लगे ग्राम दोंदेखुर्द के ग्रामीणों ने गांव में शराब दुकान खोलने का विरोध करते हुए सरकार और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. महिलाओं ने अंबेडकर चौक पर तख्ती लेकर प्रदर्शन किया और सरकार से पूछा कि क्या शराब दुकान खोलने से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का उद्देश्य पूरा हो पाएगा. शराब दुकान खोलने के निर्णय को वापस नहीं लेने पर चक्काजाम और विधानसभा घेराव की चेतावनी भी दी.

अम्बेडकर चौक में प्रदर्शन की जानकारी मिलतने के बाद प्रशासन के अधिकारी उमाशंकर बांदे मौके पर पहुंचे, जिन्हें ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा. ग्रामीणों ने चेतावनी भी दी कि यदि शराब दुकान खोलने के निर्णय को वापस नहीं लिया गया तो चक्काजाम किया जाएगा. साथ ही विधानसभा का घेराव भी किया जाएगा.

 

Author Desk

Related Articles

Back to top button