छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में आदिवासियों का सबसे ज्यादा हो रहा शोषण : भूरिया, अरुण साव ने किया पलटवार कहा कांग्रेस ने केवल अत्याचार किया

रायपुर। आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और झाबुआ विधायक विक्रांत भूरिया आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे। रायपुर पहुंचने पर उन्होंने बताया कि वे कांग्रेस की विचारधारा को और भी ज्यादा मजबूती देने के लिए पहुंचे हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने भाजपा के प्रशिक्षण शिविर को कॉर्पोरेट के तलवे चाटने का प्रशिक्षण बताया है। विक्रांत भूरिया ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा छत्तीसगढ़ में आदिवासियों का शोषण हो रहा है। अगर आदिवासियों का विनाश देखना है तो छत्तीसगढ़ आ जाएं। आदिवासियों को मारा जा रहा है, नेताओं को जेल में बंद किया जा रहा है। आदिवासियों की मूर्ति नहीं चाहिए हमें सम्मान चाहिए। वहीं उन्होंने भाजपा के प्रशिक्षण शिविर को कॉर्पोरेट के तलवे चाटने का प्रशिक्षण बताया है।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया पलटवार

विक्रांत भूरिया के भाजपा के प्रशिक्षण और रबर स्टैंप वाले बयान पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में आदिवासी समाज की तरक्की और बेहतरी के लिए जितने काम हुए, उतने कांग्रेस शासन में कभी नहीं हुए। कांग्रेस ने केवल अत्याचार किया, आज आदिवासियों के लिए बेहतर काम हो रहे हैं तो कांग्रेस को दर्द हो रहा है। उन्होंने आरोपों को निराधार और बेबुनियाद है। वहीं भाजपा प्रशिक्षण शिविर को कार्पोरेट के तलवे चाटने वाले प्रशिक्षण के बयान पर उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि ये (कांग्रेसी) एक परिवार की चाटुकारिता करने वाले लोग हैं। प्रशिक्षण का ये क्या अर्थ समझेंगे? इन्हें मालूम ही नहीं है कि प्रशिक्षण असल में क्या होता है। भारतीय जनता पार्टी तो जनसंघ के जमाने से प्रशिक्षण करते आ रही है।

कांग्रेस ने आदिवासियों को दी काला पानी की सजा : सांसद महेश कश्यप
आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत के बयान पर सांसद महेश कश्यप ने भी पलटवार किया और कहा कि कांग्रेस ने आदिवासियों को काला पानी की सजा दी। बीजेपी सरकार में आज बस्तर की पहचान दुनिया में है। कांग्रेस ने माओवाद, नक्सलवाद जैसे कलंक को थोपने का काम भी किया है। कांग्रेस अलगाववाद, माओवाद, नक्सलवाद के सपोर्टर रही है। यह लोग आदिवासी के बारे में बयानबाजी ना करें, क्योंकि इन्हीं आदिवासियों और देश के लोगों ने कांग्रेस को नकारा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गांधी परिवर्तन सीमित रहने वाली पार्टी है। कांग्रेस परिवारवाद से चलने वाली पार्टी है। देश को कलंकित करने वाले लोग क्या बात करेंगे। बीजेपी प्रशिक्षण शाला एक आवश्यक कार्य है। चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री बन सकता है। गांव के गरीब किसान का बेटा सांसद बन गया. बीजेपी मुख्यालय से सब कुछ तय करने वाली पार्टी नहीं है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button