छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ राज्य बीज निगम अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर के प्रथम बालोद आगमन पर भाजपाइयों ने किया भव्य स्वागत


बालोद(प्रखर)छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर के बालोद जिले के प्रथम दौरे पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। जिला भाजपा कार्यालय में नियुक्ति के पश्चात उनके प्रथम आगमन पर आतिशबाजी और पुष्पवर्षा के साथ आत्मीय अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय में परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें श्री चंद्राकर ने बालोद जिले से अपने पुराने जुड़ाव को साझा करते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन और जनसेवा में निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बिना अपेक्षा के सेवा करने से प्रसिद्धि और समृद्धि स्वतः प्राप्त होती है।

इसके पश्चात वे पर्रेगुड़ा स्थित चुरंगिया हाल में आयोजित किसान संगोष्ठी में शामिल हुए। उन्होंने किसानों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसानों की उपज को सुरक्षित रखने के लिए गामा रिएक्टर प्लांट जैसी आधुनिक तकनीकों को जल्द लागू किया जाएगा। बीज निगम से जुड़ी समस्याओं को भी गंभीरता से लेते हुए अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालते ही नोटशीट जारी की जा चुकी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि किसानों को अधिक मुनाफा दिलाने हेतु हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

इस अवसर पर भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:
भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, पूर्व जिला अध्यक्ष पवन साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता यशवंत जैन, पूर्व विधायक विरेंद्र साहू, पूर्व जिला अध्यक्षगण कृष्णकांत पवार, लेखराम साहू, भाजपा महामंत्री राकेश “छोटू” यादव, त्रिलोकी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू, जनपद अध्यक्ष सरस्वती टेमरिया, मुकेश कौड़ो, प्रदेश महामंत्री (अल्पसंख्यक मोर्चा) शाहिद खान, मनोहर नाहटा, नगर पालिका उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, जिला मंत्री शरद ठाकुर, राजेश दशोड़े, लोकेश श्रीवास्तव, प्रेम साहू,अरुण साहू, रामेश्वर साहू, कृतिका साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष लोहारा रुपेश सिन्हा,सतानंद साहू, संतोष कौशिक, गिरजेश गुप्ता, पालक ठाकुर, बंशी साहू, पुष्पा साहू, आशा पटेल, सुनिता मनहर, दुर्जन सिंह साहू, संजू मानकर, रवि प्रकाश पांडे, कमल बजाज, विनोद गिरि गोस्वामी, प्रीति बाला साहू, छवि सार्वा , नीता साहू,सौरभ जैन, भुनेश्वर यादव, मनोहर साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कमल पनपालिया
मिडिया प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button