छत्तीसगढ़

बालोद जिले में फिर फैला डायरिया, संक्रमण फैलने ही नियंत्रण की कवायद, अब तक केवल पांच मरीज आए सामने, स्वास्थ्य शिविर लगाकर इलाज जारी




बालोद (प्रखर) जिले के रानीतराई गांव में एक बार फिर डायरिया का संक्रमण फैल रहा है। जहां संक्रमण की शुरुआत में ही डायरिया के नियंत्रण के कवायद में स्वास्थ्य अमला और PHE विभाग जुट गया है।बताया जा रहा है कि कुछ लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को मिली। जिसके बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जेएल उइके के निर्देश पर तत्काल गांव में मरीजों के उपचार के लिए टीम लगा दी गई। जहां घर घर जाकर लोगों की जांच की जा रही है। वहीं सीएमएचओ के निर्देश पर गांव में स्वस्थ शिविर भी लगाया गया है।

तीन लोगों का जिला अस्पताल में इलाज जारी

वर्तमान में पांच मरीज संक्रमित पाए गए हैं जिसमें से तीन मरीजों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है तो वहीं दो मरीजों का उपचार अस्पताल में करने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और कोई अन्य मरीज सामने नहीं आए हैं।

पीएचई विभाग के ईई मौके पर पहुंचे

डायरिया के संक्रमण की जानकारी लगते ही PHE विभाग के कार्यपालन अभियंता सागर वर्मा भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां पानी का सेंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है और डायरिया संक्रमण के कारण का तलाश किया जा रहा है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button