विधायक अजय चन्द्राकर ने बर्थडे पर काटा केक,बधाई देने वालों का लगा रहा तांता
धमतरी — प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं विधायक अजय चन्द्राकर का बर्थडे धूमधाम से मनाया गया।प्रदेश, जिला और क्षेत्र के तमाम छोटे बड़े नेता कार्यकर्ताओं का श्री चंद्राकर को जन्मदिन की बधाई देने तांता लगा रहा।वहीं केक काटकर उन्होंने सबको मिठाइयाँ खिला आभार जताया।
शनिवार को विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर का 60 वां जन्मदिन है।जिस अवसर पर आज सुबह से सोशल मीडिया, फेशबुक, ट्यूटर, इंस्टाग्राम में उनके चाहने वालों का बधाई, शुभकामना सन्देश का पोस्ट चल रहा है।वहीं कुरुद के पांच जनपद स्थित बंगला एवं कार्यालय में प्रदेश, जिला और क्षेत्र के छोटे बड़े नेता एवं कार्यकर्ता,जनप्रतिनिधि,अधिकारी, कर्मचारी पहुंचकर श्री चन्द्राकर को जन्मदिन की बधाई देने तांता लगा रहा।इस बीच विधायक ने केक काटकर अपना बर्थडे मनाया और सबको मिठाइयां खिलाकर आभार जताया।बधाई देने वालों में धमतरी विधायक रंजना साहू, नगर निगम के पूर्व महापौर अर्चना चौबे, प्रदेश मंत्री रामू रोहरा, विधान सभा प्रभारी आशीष चन्द्रवंशी, मालक राम साहू,श्याम साहू,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कुरुद रविकांत चन्द्राकर, ज्योति चन्द्राकर, भानू चन्द्राकर,कुलेश्वर चन्द्राकर, त्रिलोकचंद जैन, महेंद्र पण्डित,राजेश शर्मा,सत्यप्रकाश सिन्हा,भूपेंद्र चन्द्राकर, पंकज नायडू, राजेश पवार, नरेश अग्रवाल, विरेन्द्र साहू, प्रभात बैस, कमलेश चन्द्राकर,अनुराग चन्द्राकर, हरिशंकर सोनवानी, विक्रम बंजारे, किशोर कुर्रे, भूपेंद्र सिन्हा, कमल शर्मा, सत्यम चन्द्राकर, विद्युत विभाग के एसी अशोक खण्डेलवाल,सीएमओ दीपक खांडे, आदि शामिल है।




