छत्तीसगढ़

इंदौर-रायपुर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, उड़ान भरने के बाद आई तकनीकी खराबी

इंदौर-रायपुर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, उड़ान भरने के बाद आई तकनीकी खराबी

रायपुर। इंदौर से रायपुर के लिए उड़ान भरने वाले विमान की इमरजेंसी लैंडिंग इंदौर के देवी अहिल्या विमानतल पर करानी पड़ी। उड़ान भरने के बाद ही विमान में फाॅल्स अलार्म के संकेत आने लगे। इसके बाद पायलट ने इंदौर एटीसी को आपात लैंडिंग की सूचना दी। विमान फिर इंदौर एयरपोर्ट पर उतारा और उसकी जांच की गई। सुरक्षा कारणों से इंदौर-रायपुर उड़ान निरस्त कर दी गई और यात्रियों का पैसा लौटा दिया गया।

इंडिगो की इंदौर-रायपुर फ्लाइट ने आज सुबह साढ़े छह बजे इंडिगो की फ्लाइट ने उड़ान भरी, लेकिन आधे घंटे बाद ही तकनीकी खराबी आई। विमान आधे से ज्यादा सफर तय कर चुका था, लेकिन पायलट ने जोखिम उठाने के बजाए फिर इंदौर विमानतल पर इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया। कुछ देर में पायलट ने फ्लाइट को यात्रियों के सामने वापस इंदौर लाने की घोषणा कर दी।

सुबह 7.15 बजे इंदौर में विमान की लैंडिंग की गई। फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने की बात सुनकर विमान में सवार यात्री काफी घबराए हुए रहे। कंपनी ने इस उड़ान को निरस्त कर दिया। यात्रियों के टिकट के पैसे भी रिटर्न कर दिए। इसके बाद इंजीनियरों ने विमान की तकनीकी जांच शुरू की। अहमदाबाद हादसे के बाद एयरलाइंस विमानों की तकनीकी खामी को लेकर ज्यादा सजग है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button