छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज से

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज से

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू होने जा रहा है। 14 से 18 जुलाई तक चलने वाले सत्र में हंगामा होने के आसार है। कल कांग्रेस मुख्यालय (राजीव भवन) में बैठक विधायकों ने मानसून सत्र को लेकर अहम बैठक की। इस दौरान सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने के लिए रणनीती तैयारी की गई। बता दें कि इस सत्र के लिए 996 सवाल लगाए गए हैं। सत्ता रूढ़ भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस ने बीती रात अपने-अपने विधायकों के साथ बैठक कर कमर कस ली है। सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होगी। सत्र के पहले दिन खाद, बिजली के दाम, शराब घोटाला, डीएपी खाद, कानून व्यवस्था समेत कई मुद्दों पर हंगामा हो सकता है। वहीँ रविवार रात भाजपा ने अपने विधायकों के साथ बैठक की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय सहित सभी प्रमुख नेता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विधायकों को सत्र के दौरान शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने और विभागीय मंत्रियों को पूरी तैयारी के साथ आने के निर्देश दिए गए। वहीं विपक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए रणनीति बनाई गई।

Author Desk

Related Articles

Back to top button