छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन भखारा ने 11 बिंदुओं पर मुख्यमंत्री,मुख्यसचिव के नाम तहसीलदार भखारा को ज्ञापन सौंपा

झूठे वादे नहीं चलेगा,वादा पूरा करना होगा
मोदी गारंटी पूरा करे फेडरेशन भखारा-पुरूषोतम निषाद

धमतरी (प्रखर) छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय  निर्देशानुसार  तहसील भखारा में बुधवार को समस्त कर्मचारी संघ राम लीला मैदान में  एकत्रित होकर रायपुर धमतरी मुख्य मार्ग से होते हुए अपनी अधिकार को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए रैली निकालकर तहसीलदार भखारा को मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव के नाम फेडरेशन भखारा द्वारा अपने 11 सूत्रीय मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। ब्लाक संयोजक पुरूषोतम निषाद ने बताया  जिसमें फेडरेशन से संबंधित समस्त कर्मचारी अधिकारियो, ने कहा कर्मचारियों के प्रति सरकार के उदासीन रवैया से कर्मचारी जगत में हताशा और निराशा है। मोदी सरकार ने जो वादा किया है अपने राज्य की मुख्य मंत्री माननीय विष्णु देव साय सरकार उनको पूर्ण करें सत्ता में आने के पश्चात सरकार अपने वायदे भूल जाती है इस प्रकार सरकार को अपनी वायदा नहीं भूलना  चाहिए और मोदी का गारंटी पूरा करना चाहिए ,कर्मचारियों के हितों में काम करना चाहिए। कर्मचारियो की प्रमुख मांग*
. *प्रदेश के कर्मचारियों एवं पेंशनरों के लिए मोदी की गारंटी अनुसार केन्द्र के समान 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता देय तिथि से दिया जावे प्रदेश के *कर्मचारियों के लिए मोदी की गारंटी अनुसार जुलाई 2019 से समय समय पर देय महंगाई भत्ते की लंबित एरियर्स राशि का समायोजन जीपीएफ खाते में किया जावेवेतन विसंगति एवं अन्य मुद्दो के लिए गठित पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक किया जावे*।
प्रदेश में चार स्तरीय पदोन्नत समयमान वेतनमान कमशः 8 वर्ष, 16 वर्ष, 24 वर्ष एवं 30 वर्ष सेवा पूर्ण करने उपरांत लागू किया जावे सहायक शिक्षक पद पर नियुक्त शिक्षक एवं सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी को तृतीय समयमान वेतनमान स्वीकृति आदेश जारी किया जावेप्रदेश में अन्य भाजपा शासित राज्यों की भांति कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू की जावे प्रदेश में अनुकंपा नियुक्ति निःशर्त लागू करने स्थायी आदेश जारी किया जाये। वर्तमान में 10 प्रतिशत सीलिंग समाप्त करते हुए सीधी भर्ती के समस्त पदों पर अनुकंपा नियुक्ति दी जावे। *मध्यप्रदेश की भांति छत्तीसगढ़ राज्य के शासकीय सेवकों को 300 दिवस अर्जित अवकाश नगदीकरण दिया जावे
प्रदेश के शासकीय सेवकों को पुरानी पेंशन के लाभ हेतु एन.पी.एस. खाते में कटौती तिथि से सेवा गणना की जाये। साथ ही पूर्ण पेंशन की पात्रता हेतु नीति निर्धारित की जावे*।
*प्रदेश के विभिन्न विभागों में सेटअप पुनरीक्षित नहीं होने के कारण अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कमी को देखते हुए सभी विभागों में समानता लाते हुए सेवानिवृत्त आयु 65 वर्ष की जावे।प्रदेश में कार्यरत कार्यभारित, संविदा एवं दैनिक वेतन कर्मचारियों का नियमतीकरण करते हुए नियमित पदस्थापना में नियुक्त किया जावे

उक्त मुद्दों का दिनांक 16 जुलाई 2025 तक निर्णय नहीं लिये जाने के फलस्वरूप प्रथम चरण में 16 जुलाई 2025-द्वितीय चरण  22 अगस्त 2025 के पूर्व निर्णय नहीं लिये जाने पर 22 अगस्त 2025- दिन शुक्रवार को एक दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर सभी जिला एवं विकास *खण्ड तहसील मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया जावेगा
अनुरोध है कि “मोदी की गांरटी” छत्तीसगढ़ विधान सभा चुनाव 2023 में भाजपा के घोषणा पत्र अनुसार प्रदेश के कर्मचारियों के लिये प्रमुख वादों को लागू किया जावे
*अपने अधिकार की लड़ाई में जिला सहसंयोजक दयालु राम साहू,संरक्षक राजकुमार गंजीर,पी आर प्रीतम,  शिव नारायण गजेन्द्र,जी पी साहू,एस के साहू कोषाध्यक्ष बीरेंद्र साहू, सीताराम राम साहू,सलाहकार,कमल लाल सार्वा,  घनश्याम प्रसाद वर्मा,प्रवीण साहू,हेमंत साहू,संगठन मंत्री वेदराम ध्रुव,त्रिलोक यादव, टीकम चंद साहू,सचिव रविन्द्र कोसरे,सह सचिव भरत लाल साहू,पुरूषोतम लाल सेन,,प्रवक्ता चंद्रशेखर निर्मलकर,मोहित साहू,सौरभ साहू,मीडिया प्रभारी रोमन ,,महिला पदाधिकारी सु श्री माधुरी डडसेना, यशोदा शांडिल्य,संरक्षक प्रकोष्ठ अध्यक्ष रेणुका बारले,प्रवक्ता मीरा चंद्राकर,सचिव ऊषा साहू, पेंशनर संघ अध्यक्ष भगवानी राम शांडिल्य,सदस्य  फ़नेश साहू महेंद्र ठाकुर,रुद्र गोवास्वामी, भारत लाल साहू, गिरधारी साहू,भोजराज साहू,अमजद खान,, मिकेश साहू, खुमेश्वर सिन्हा,तेजेस्वर टंडन,महेंद्र वन्देमातरम,भूपेंद्र गंगबेर,सुरेश कुमार निषाद,भरतलाल साहू,देवलाल साहू,नरसिंह साहू,अनिल देवांगन, आदि कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे*

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button