अधिवक्ता संघ चुनाव का प्रचार अंतिम दौर में, कल होगा चुनाव, परिणाम शाम तक
धमतरी — जिला अधिवक्ता संघ चुनाव का प्रचार अंतिम दौर में चल रहा है। प्रत्याशी लगातार मतदाताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में वोट देने की अपील कर रहे हैं।मंगलवार को मतदान के बाद शाम तक मतगणना और परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।
अधिवक्ता संघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिये वर्तमान अध्यक्ष पार्वती वाधवानी और भुनेश्वर सिन्हा के बीच सीधा मुकाबला होगा। सचिव के लिये सौरभ मिश्रा और शिव ओझा के बीच फैसला होगा । उपाध्यक्ष के लिये अजय कुंभकार, नंद कुमार सिन्हा और सचिन जाचक मैदान में है । उपाध्यक्ष महिला के लिये जानकी तिवारी और सीमा सोनी आमने सामने हैं। सचिव पद के लिये शिव कुमार ओझा और सौरभ मिश्रा किस्मत आजमा रहे हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिये चुनकेश्वर प्रसाद नागेन्द्र और पीयुष देवांगन खड़े हैं। सांस्कृतिक एवं क्रीडा सचिव पद के लिये दिव्यांशु साहू और शंकर देवांगन के बीच मुकाबला है । ग्रंथपाल के लिये परमानंद अग्रवाल और कार्यकारिणी सदस्य के लिये अजय सोनवानी, चंद्रशेखर राजपुर, फलेश कुमार, कोमल प्रसाद थवाईत और सुनील सालुंके निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।चुनाव को देखते हुए सभी प्रत्याशी मतदाताओं से सघन कर रहे हैं। मतदान को निर्विघ्न संपन्न कराने के लिये निर्वाचन अधिकारी बसंत जैन और सहायक निर्वाचन अधिकारी यशवंत कौशिक, अशोक बुधवानी जुटे हुए हैं।
चुनाव अधिकारी बसंत जैन ने बताया कि 27 जून सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक जिला न्यायालय के कक्ष क्रमांक 3 में वोटिंग होगी, जिसके लिए 2 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। 25 मीटर के दायरे में कोई भी प्रत्याशी प्रचार नहीं कर सकता है। चुनाव को देखते हुए पुलिस की व्यवस्था रहेगी। मतदान के बाद मतगणना की जाएगी और तुरंत ही परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।




