ग्राम मुजगहन का सड़क राहगीरों के लिए बना अभिशाप, गड्ढों से भरी सड़क पर कोई हुआ घायल या समा गया मौत के मुंह में
सड़क की दुर्दशा देख, युवा करेंगे चक्का जाम

बाईपास पुल के पास सवेरे से घंटों फंसी रही दो हाईवा, आवागमन हुआ घंटो बाधित

धमतरी – जहां एक और शासन प्रशासन आम जनता के लिए सड़कों को दुरुस्त करने और नई सड़क के साथ यातायात को सुगम करने और यातायात के दबाव को कम करने बाईपास का निर्माण कर रहे हैं । वही ग्राम मुजगहन से गुजरने वाली धमतरी मुजगहन गुंडरदेही रोड अपनी अलग ही दुर्दशा को दिखाती है। जिसे लेकर मुजगहन ग्राम वासियों ने शासन प्रशासन को कई बार सड़क की स्थिति से अवगत कराया है जहां कई दुर्घटनाएं कई घायल हुए और कई मौत हो चुकी है। साथ ही राहगीरों को हर मौसम में इस सड़क के गड्ढे और धूल से बचकर अपने गंतव्य मार्ग में जाने के लिए के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है वही लगातार हो रही बारिश से मुजगहन से गुजरने वाली रोड की सड़क बद से बदतर हो चुकी है ।जहां कई बड़े-बड़े गड्ढे और बारिश के कारण बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर चुका है जहां अभी झमाझम बारिश हो रही है । आज तड़के सवेरे रास्ते पर दो हाईवा बाईपास पुल पर फस गई ।जिससे मार्ग आवागमन ठप पड़ गया था ।जिस घटना मैं एक हाईवा का पट्टा टूट गया और वही बाजू में दूसरे हाईवे बाईपास पुल के सामने पानी निकालने के लिए सड़क को खोदकर पाइप लगा सड़क के ऊपर मिट्टी से ढके सड़क पर चलते ही जाकर फस गई जिससे सवेरे से कई घंटों तक आवागमन बाधित रहा ।कुछ घंटों तक तो मोटरसाइकिल वाले ही वहां से निकल पा रहे थे और 4 चक्के वाली कारें और गाड़ियां जाम की स्थिति में फंसी हुई थी जिन्होंने अपने गंतव्य मार्ग तक जाने के लिए लोहारसी मोड़ से जाना पड़ा जिसे देखते हुए कुछ लोगों ने पट्टा टूटे हुए हाईवे को हल्का सा खींच खींच कर आगे किया तब जाकर 4 चक्के वाली गाड़ियां और कार निकल पाई । बारिश पर बाईपास पुल से दुग्ध शीत केंद्र तक गड्ढों का आलम यह है कि सड़क तो दिखता नहीं, लगता ऐसा है कि कोई तलाब बना हुआ है ।जिसमें आने जाने वाले राहगीर राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ।जिससे कई राहगीर गड्ढों में गिरकर घायल हो रहे हैं जिसे देखते हुए ग्राम के युवाओं ने 28 तारीख को बड़े स्तर पर चक्काजाम की चेतावनी दी है। उसके बाद भी अभी तक शासन प्रशासन नहीं जागा है इस मामले को लेकर ग्राम वासियों द्वारा कई जनप्रतिनिधियों से गुहार लगा चुके हैं मगर वह यहां आकर फोटो खिंचवा कर आश्वासन देकर चले जाते हैं मगर इस मामले को लेकर किसी ने कोई पहल अभी तक नहीं की । इस सड़क पर राहगीर घायल व हो रही मौतों का जिम्मेदार कौन होगा।




