छत्तीसगढ़

स्कूल बिल्डिंग के पीछे पेड़ पर लटका मिला नाबालिग का शव, पुलिस मौके पर

स्कूल बिल्डिंग के पीछे पेड़ पर लटका मिला नाबालिग का शव, पुलिस मौके पर

रायपुर। विधानसभा थाना इलाके में एक स्कूल के पीछे नाबालिग का शव मिलने का मामला सामने है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है। बताया जा रहा है कि विधानसभा इलाके में स्कूल बिल्डिंग के ठीक पीछे पेड़ पर नाबालिग का रस्सी से लटका हुआ शव मिला है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि मृतक पास के गांव का ही है। वहीं पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या प्रतीत होने की बात कही है। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button