छत्तीसगढ़

कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने बालक आश्रम दुगली एवं सिंगपुर छात्रावास का किया औचक निरीक्षण

धमतरी(प्रखर)कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज अपने भ्रमण के दौरान बालक आश्रम दुगली एवं सिंगपुर छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को आश्रम शाला में दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली तथा बच्चों से संवाद कर उनकी शिक्षा, खेलकूद, भोजन व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने आश्रम के निवास कक्षों, रसोईघर, शौचालय और स्वच्छता व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि शौचालयों की बेहतर साफ-सफाई और जल आपूर्ति की व्यवस्था सतत एवं सुचारू रूप से सुनिश्चित की जाए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने देखा कि सभी बच्चों के खिड़कियों में मॉस्क्यूटो नेट लगी होने पर प्रसन्नता व्यक्त की और ताकि कीट-पतंगों सुरक्षा रहती है। इस व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने सराहना की। कलेक्टर श्री मिश्रा ने आश्रम के बच्चों से खेलकूद और पढ़ाई-लिखाई के संबंध में बातचीत की और उनसे 13 एवं 17 के पहाड़े सुनाने को कहा। बच्चों ने पहाड़ा सुनाया और आठवीं के बच्चों ने इंग्लिश में अपना पिता का नाम बताया। बच्चों ने कलेक्टर को बताया किं खेलकूद के लिए उनकी रुचि के अनुसार नियमित रूप से खेल सामग्री उपलब्ध कराई जाती है।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने अधीक्षक को निर्देशित किया कि बच्चों को बेसिक जानकारी अंग्रेजी में सिखाई जाए और उन्हें छोटी-छोटी स्पीच के लिए भी मोडिफाई की जाए। कलेक्टर ने कहा कि इन कक्षाओं में बच्चों को भाषण कला, संवाद शैली तथा अन्य प्रेरणादायक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाए। कलेक्टर ने बच्चों को टॉफी वितरित की, जिसे पाकर बच्चे खुश हुए।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button