छत्तीसगढ़

प्रदेश में रोज हो रही हत्या, चाकूबाजी, लूट से डर का वातावरण : बैज

प्रदेश में रोज हो रही हत्या, चाकूबाजी, लूट से डर का वातावरण : बैज

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश की बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था रोज हो रही हत्याओं, चाकूबाजी, लूट से प्रदेश में डर का वातावरण है। धमतरी में रायपुर के 3 युवको की चाकू मारकर हत्या हो गयी। राजधानी में डिलीवरी ब्वाय को चाकू मार कर हत्या कर दिया गया। रोज हो रही हत्याओं और आपराधिक घटनाओं से पूरी राजधानी में भय का माहौल है, रायपुर में हत्या और चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। सरकार कुंभकर्णी निद्रा में सोई हुई है। जब से राज्य में भाजपा की सरकार बनी है, राजधानी रायपुर में औसतन रोज तीन हत्या हो रही है। ऐसा कोई दिन नहीं होता भयावह हत्या की एक दो घटनाएं न होती हो, अपराधी इतने बेलगाम हो गये है कि सरेआम सडक़ पर दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मार रहे, पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है। रोज हो रहे सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं से प्रदेश शर्मसार। पूरे प्रदेश में नागरिकों को भय के माहौल में जीवन जीना पड़ रहा है।

दीपक बैज ने कहा कि कानून व्यवस्था तथा अपराधो पर नियंत्रण सरकार की पहली प्राथमिकता होनी चाहिये। लेकिन भाजपा सरकार की निगाह में बढ़ते अपराधिक घटनाये महत्वहीन है। रोज हो रही चाकूबाजी, बलात्कार, हत्याओं को रोकने के लिये सरकार कोई भी प्रयास ही नहीं कर रही है। महिलाएं घर से बाहर निकलने में डर रही है। व्यापारी डर के मारे रूपयो के लेन देन में घबरा रहे है। प्रदेश इतना अराजक माहौल 25 सालों में कभी नहीं था जितना साय सरकार में है।

मस्जिदों में तिरंगा फहराने का फरमान

दीपक बैज ने कहा कि वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने मस्जिदों में मदरसों में तिरंगा फहराने का फरमान जारी किया है। मुझे लगता है यह राजनैतिक प्रोपोगंडा के लिये किया गया है। मदरसों में तिरंगा तो फहराया जाता है। लेकिन किसी भी धार्मिक स्थल मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, गिरजाघर कही भी तिरंगा फहराने की परंपरा नहीं है। वैसे भी सभी धर्मावलंबी अपनी तिरंगा फहराने पर गर्व महसूस करते है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button