छत्तीसगढ़

हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

डिप्टी सीएम ने हर घर तिरंगा लगाने की अपील

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने रायपुर स्थित आवास पर तिरंगा लगाकर आजादी के अमृत महोत्सव में सहभागिता की। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को संदेश देते हुए कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक है और यह हम सभी को एकता, साहस और बलिदान की याद दिलाता है।
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने प्रदेश के सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ें, अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाएं और इस ऐतिहासिक पहल को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि तिरंगा लगाना केवल देशभक्ति का प्रतीक नहीं, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले वीरों के प्रति कृतज्ञता का भाव भी है। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि वे अपने तिरंगे के साथ फोटो लेकर अभियान का हिस्सा बनें।

Author Desk

Related Articles

Back to top button