छत्तीसगढ़

कोटेश्वर महादेव धाम में पूजन-अर्चना, सुख-समृद्धि की कामना

नगरी (प्रखर) आस्था और श्रद्धा के संगम स्थल कोटेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मां मंगलमयी से सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना करते हुए श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का अभिषेक किया।

कार्यक्रम में सिविल सप्लायर कॉरपोरेशन सीजी के एम.डी. संजय श्रीवास्तव विशेष रूप से पहुंचे और विधि-विधान से भगवान महादेव का पूजन-अर्चन किया।

इस पावन अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश सिंह बेस, महामंत्री महेंद्र पंडित, भूतपूर्व विधायक श्रवण मरकाम, ट्रस्ट अध्यक्ष मुकेश बघेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष महेश गोटा, सत्यनारायण बाबा, प्रेमलता नागवंशी, नागेंद्र शुक्ला, राजेंद्र गोलछा, बेलर मंडल अध्यक्ष मनोहर मानिकपुरी, ट्रस्ट सचिव तूकेश्वर साहू, मुरारी ग्वाल, निखिल साहू, राजा पवार, मनराखन साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल व्याप्त रहा तथा मंदिर प्रांगण हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा।

Author Desk

Related Articles

Back to top button