छत्तीसगढ़

धीवर समाज ने छात्रावास व सभा भवन के लिए भूमि आवंटन की रखी मांग, युवक-युवती परिचय सम्मेलन हेतु महापौर को दिया आमंत्रण


धमतरी (प्रखर) छत्तीसगढ़ धीवर समाज महासभा धमतरी परगना के पदाधिकारियों ने मंगलवार को नगर निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान समाज ने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नाम एक ज्ञापन महापौर को सौंपते हुए छात्रावास एवं सभा भवन निर्माण के लिए शासकीय भूमि आवंटन की मांग रखी।

समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि छात्रावास और सभा भवन की सुविधा मिलने से समाज के विद्यार्थियों को शिक्षा में प्रगति का अवसर मिलेगा तथा सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा।

इसी अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने आगामी प्रदेश स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन हेतु महापौर रामू रोहरा को औपचारिक आमंत्रण भी प्रदान किया। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि यह सम्मेलन समाज के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य एवं सामूहिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

प्रतिनिधिमंडल में परमेश्वर फूटान, होरीलाल मत्स्यपाल, नर्मदा प्रसाद जगबेडहा, सोनू नाग, कृष्णा चंपालाल हिरवानी, कोमल सार्वा, दुर्गेश रिगरी, यशवंत कोशरिया, कीर्तन मीनपाल, निर्मल फूटान, प्रकाश धीवर और करण हिरवानी शामिल रहे।

महापौर रामू रोहरा ने समाज की मांगों को पूरी गंभीरता से शासन तक पहुँचाने का आश्वासन दिया और सम्मेलन आयोजन हेतु शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि नगर निगम हर समाज के उत्थान और शिक्षा-संस्कृति के संवर्धन के लिए सदैव सहयोगी रहेगा।

Author Desk

Related Articles

Back to top button