छत्तीसगढ़

राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में मिली युवक की लाश

राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में मिली युवक की लाश

रायपुर। राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में शनिवार सुबह युवक की लाश मिली है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। घटना सरस्वती थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह साइंस कॉलेज मैदान में अज्ञात युवक की लाश मिली है। आशंका जताई जा रही है कि मृतक की उम्र 30 से 35 साल होगी। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस और फोरेंसिक एक्पर्ट्स की टीम मौके पर पहुंची। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मामले की जांच जारी है।

 

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button