छत्तीसगढ़

विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन में शामिल हुए

विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन में शामिल हुए

रायपुर। विधायी संवाद को नई दिशा देने के लिए आज कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु “विधानसौध” में आयोजित राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) भारत क्षेत्र के 11वें सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह शामिल हुए। 13 सितंबर तक चलने वाले सम्मेलन की अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला कर रहे हैं।

राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) भारत क्षेत्र के 11वें सम्मेलन में डॉ. रमन सिंह विधायी संस्थानों में संवाद और चर्चा- जन विश्वास का आधार, जन आकांक्षाओं की पूर्ति का माध्यम विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। इस आयोजन के दौरान सभी राज्यों के प्रतिनिधि संसदीय महत्व के मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे, अनुभवों का आदान-प्रदान करेंगे और सर्वोत्तम संसदीय प्रथाओं को साझा करेंगे। सम्मेलन की समाप्ति के बाद डॉ. रमन 13 सितंबर की शाम वापस रायपुर लौटेंगे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button