छत्तीसगढ़

धमतरी पहुंची स्वर्वेद यात्रा, महाराज जी का हुआ भव्य स्वागतकश्मीर से कन्याकुमारी तक निकली है संदेश यात्रा



धमतरी प्रखर) कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत की आत्मिक चेतना को जागृत करने के उद्देश्य से राष्ट्रवादी स्वर्वेद संदेश यात्रा निकाली गई है। यह यात्रा गुरुवार को धमतरी पहुंची। अर्जुनी मोड़ से मिशन ग्राउंड तक बाईक रैली के माध्यम से संत प्रवर विज्ञान देव जी महाराज को लाया गया। मिशन ग्राउंड से हरदिहा साहू समाज कार्यक्रम स्थल तक रथ के माध्यम से उन्हें लाया गया। हरदिहा साहू समाज में आयोजित आध्यात्मिक कार्यक्रम में विज्ञान देव जी महाराज पहुंचे। दीप प्रज्जवल कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। आए अतिथियों, गणमान्य नागरिकों का सम्मान पश्चात प्रवचन हुआ। विज्ञान देव जी महाराज ने बताया कि विहंगम योग संत समाज के 102वें वार्षिक उत्सव को इस वर्ष समर्पण दीप आध्यात्म महोत्सव के रूप में 25 व 26 नवंबर को स्वर्वेद महा मंदिर धाम उमरहां वाराणसी में भव्यता के साथ मनाया जाएगा। जहां 25 हजार कुंडिय ज्ञान महायज्ञ भी रखा गया है। इसी सिलसिले में 29 जून से कश्मीर के श्रीनगर स्थित लाल चौक पर तिरंगा फहराकर इस यात्रा का शुभारंभ हुआ है। सनातन संस्कृति की रक्षा के लिये यह यात्रा रखी गई है। इस दौरान छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी, पूर्व सभापति राजेन्द्र शर्मा, पार्षद पिन्टू यादव,उमेश साहू पूर्व गंगरेल मंडल अध्यक्ष सहित इस पंथ से जुड़े लोगों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में दयाराम साहू, उमेश साहू, हेमंत लाल चक्रधारी, पुरषोत्तम सिंह वर्मा, वेदराम साहू, कुंजलाल साहू, मोना बघेल, सोनू राम साहू, विष्णुराम साहू, कमल गंधर्व, सियाराम कार्राम, मीना साहू, महेश्वरी चक्रधारी, कमला देवी, सुनीती देवी, लक्ष्मी देवी, गोपी राम साहू, लखन लाल साहू, मानिकराम साहू, डाकेश्वरी यादव सहित बड़ी संख्या में विहंगम योग संस्था से जुड़े लोग मौजूद थे।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button