छत्तीसगढ़

स्वच्छता को दैनिक जीवन में शामिल करने प्रीतेश ने लोगों को किया प्रेरित

सेवा को जनांदोलन बनाकर देश में नये क्रांति का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया शंखनाद -: प्रीतेश गांधी

आजाद भारत का स्वर्णिम इतिहास सेवा पखवाड़ा के माध्यम से लिखा जाएगा-: प्रीतेश गांधी

धमतरी(प्रखर) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान तथा प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन की कार्य योजना इकाई बूथ एवं शक्ति केंद्रो तक पहुंच कर कार्यकर्ताओं को सेवा पखवाड़ा के रूप में समाज से जुड़े हुए विभिन्न कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए कार्य योजना धरातल पर उतारी है इसी के तहत सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड के बूथ क्रमांक 180,181 पहुंचकर छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी ने विभिन्न सार्वजनिक जगह गलियों में साफ सफाई करते हुए आम जनमानस को स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन शैली में अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रीतेश गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में लाल किले की प्राचीर से स्वच्छता को प्रत्येक देशवासियों से अपनाने की बात कहे तो अब यह कार्य जन आंदोलन के स्वरूप में बदल गया है और यहीं से एक नई क्रांति का शंखनाद हुआ है जिसके लिए पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन 17 सितंबर से गांधी जी एवं शास्त्री जी की जयंती 2 अक्टूबर तक सेवाभावी कार्यों के साथ अपने को जोड़ते हुए अपने सार्वजनिक जीवन को सफल करने के लिए योगदान देंगे और इसी के माध्यम से आजाद भारत के बाद देश की तस्वीर स्वच्छता के माध्यम से बदलने की स्वर्णिम इतिहास लिख दी गई है। सेवा पखवाड़ा के इस कार्य में योगदान देने वालो में राजेंद्र शर्मा नगर निगम पूर्व सभापति, महावीर सिन्हा, भारती साहू पार्षद, सत्तू सिन्हा, संदीप सिन्हा, संतोष साहू, पूर्णिमा गोस्वामी, काशीराम यादव एवं कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।

Author Desk

Related Articles

Back to top button