छत्तीसगढ़

पूरे जिले में मंडल स्तर पर आत्मनिर्भर भारत की कार्यशाला संपन्न


धमतरी (प्रखर) भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार धमतरी जिला के भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रकाश बैस ने जिला स्तर पर कार्यशाला भाजपा कार्यालय धमतरी में संपन्न किया जिसमें पवन साय संगठन महामंत्री और छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री  खुशवंत साहेब का मार्गदर्शन मिला और उसी दिन सभी मंडलों में होने वाले कार्यशाला के दिन तिथि और कार्यशाला लेने वाले वक्ता और सहवक्ता की घोषणा की गई। घोषणा के उपरांत सभी  मुख्य वक्ता और सहवक्ता अपने-अपने निर्धारित मंडलों में जाकर कार्यकर्ताओं की कार्यशाला लिए।
कार्यशाला में मुख्य रूप से जीएसटी रिफॉर्म पर कार्यशाला ली गई जिसमें चार स्लैब के जीएसटी को  दो स्लैब में जो बनाया गया उसको सविस्तार समझाया गया और उससे आम जनता को होने वाले फायदे के बारे में भी बताया गया।कार्यकर्ताओं को बताया गया कि भाजपा की सरकार लगातार आम जनता के हितों के लिए कार्य करती है और योजना बनाती है और समय के मांग के अनुसार समय-समय पर उन योजनाओं पर संशोधन भी करती रहती है।
इसी प्रकार 2025 तक भारत को पूर्ण रूप से विकसित भारत बनाकर पूरे विश्व में शीर्ष स्थान पर लाने के लिए आत्मनिर्भर भारत के विषय पर कार्यशाला हुई जिसमें ज्यादा से ज्यादा स्वदेशी वस्तुओं  की खरीदी और स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। यह भी बताया गया कि कौन सी वस्तु स्वदेशी है कौन सी वस्तु विदेशी है इसकी जानकारी आम नागरिक को होना आवश्यक है ।जितनी ज्यादा विदेशी वस्तुओं का उपयोग करते हैं उतना ज्यादा हमारे देश की पूंजी बाहर जाती है और वह देश सक्षम होता है इसीलिए हमें ज्यादा से ज्यादा स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करना चाहिए जिससे देश की पूंजी देश में रहेगी जिससे हमारा भारत देश आत्मनिर्भर रहेगा और विकसित होगा ।आगे कार्यशाला में बताया गया कि एक समय हमारे देश का जीडीपी पूरे दुनिया का 30% में था जो अंग्रेजों के समय घटकर लगभग 20% में आ गया और धीरे-धीरे और कम होते गया लेकिन भाजपा की सरकार बनते ही वह जीडीपी लगातार उठ रही है और कुछ ही वर्षों में हमारी जीडीपी दुनिया में पहले स्थान पर होगी ।इस तरीके से हमें आत्मनिर्भर भारत के लिए काम करने की आवश्यकता है। ऐसा कार्यशाला सभी वक्ताओं के द्वारा लिया गया। धमतरी जिला के सभी 13 मंडलों में कार्यशाला संपन्न हुई अब मंडल के कार्यकर्ता बूथ लेवल पर जाकर यह सभी विषय आम जनता को बताकर जागरूक करेंगे। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी उमेश साहू के द्वारा दी गई।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button