छत्तीसगढ़

राजधानी में कलेक्टर एसपी कांफ्रेंस कल से, विभागीय कार्यों की होगी समीक्षा

प्रदेश के सभी कलेक्टर, एसपी और डीएफओ होंगे शामिल

रायपुर। प्रदेश में सुशासन और प्रशासनिक कार्यों को लेकर 12 से 14 अक्टूबर तक बड़ी कांफ्रेंस होने जा रही है। इन कार्यक्रमों की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। इस आयोजन से प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और प्रभावशीलता बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इसमें प्रदेश के सभी कलेक्टर, एसपी और डीएफओ भाग लेंगे। 14 अक्टूबर को राज्य स्तरीय सुशासन शिखर सम्मेलन भी आयोजित होगा। 12 अक्टूबर को कलेक्टर कॉन्फ्रेंस होगी। 13 अक्टूबर को डीएम-एसपी कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। इसके बाद कलेक्टर-डीएफओ कॉन्फ्रेंस होगी। 14 अक्टूबर को राज्य स्तरीय सुशासन शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा। विस्तृत कार्यक्रम और एजेंडा सुशासन विभाग की ओर से अलग से जारी किया जाएगा।

सम्मेलनों के सुचारू संचालन के लिए नोडल विभाग भी तय किए गए हैं। गृह विभाग डीएम-एसपी कॉन्फ्रेंस का नोडल विभाग होगा, जबकि वन विभाग कलेक्टर-डीएफओ कॉन्फ्रेंस का नोडल विभाग रहेगा। इन विभागों की जिम्मेदारी होगी कि सभी प्रशासनिक और तकनीकी तैयारियां समय पर पूरी हों। बताया जा रहा है कि इन कॉन्फ्रेंस में प्रदेश के सुशासन को और मजबूत करने के उपायों, प्रशासनिक सुधारों और विभिन्न विभागीय कार्यों की समीक्षा की जाएगी। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाले राज्य स्तरीय शिखर सम्मेलन में सुशासन से जुड़े अहम मुद्दों पर व्यापक चर्चा होने की संभावना है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button